फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'द लॉयन किंग' के बाद शाहरुख खान के लिए बड़ी खबर, 5वीं बार मिलेगी डॉक्टरेट की मानद उपाधि

Mon, 15 Jul 2019 08:47 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Avinash Pal Updated Mon, 15 Jul 2019 08:47 PM IST
विज्ञापन
La Trobe University will present Shah Rukh Khan with his honorary doctorate at Melbourne campus
shah rukh khan
बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान को अपनी मीर फाउंडेशन के जरिए वंचित बच्चों, महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में प्रयास में योगदान करने तथा भारतीय मनोरंजन उद्योग में उनकी उपलब्धियों के लिए मेलबर्न स्थित ला ट्रोब यूनिवर्सिटी से प्रतिष्ठित डॉक्टरेट की उपाधि से सम्मानित किया जाएगा।

 
La Trobe University will present Shah Rukh Khan with his honorary doctorate at Melbourne campus
shah rukh khan

बता दें कि शाहरुख खान अगले महीने ऑस्ट्रेलिया में होने जा रहे भारतीय फिल्म महोत्सव (आईएफएफएम) के 10वें संस्करण में मुख्य अतिथि के तौर पर हिस्सा लेंगे। उन्होंने कहा कि मानवता के कल्याण के लिए उनके प्रयास को देश में पहली बार सम्मानित किया जाएगा और यह उनके लिए बहुत बहुत सम्मान की बात है। 

La Trobe University will present Shah Rukh Khan with his honorary doctorate at Melbourne campus
shah rukh khan

गौरतलब है कि ला ट्रोब ऐसी पहली ऑस्ट्रेलियाई यूनिवर्सिटी है जो शाहरुख खान को प्रतिष्ठित डिग्री डॉक्टर ऑफ लेटर्स से सम्मानित करेगा। खान ने यूनिवर्सिटी के बयान का जिक्र करते हुए कहा कि ला ट्रोब विश्वविद्यालय जैसे बड़े संस्थान से सम्मानित किए जाने पर मैं गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं, जिसका भारतीय संस्कृति के साथ लंबे समय से संबंध रहा है और महिलाओं की समानता की हिमायत का इसका रिकॉर्ड रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
La Trobe University will present Shah Rukh Khan with his honorary doctorate at Melbourne campus
shah rukh khan - फोटो : file photo
वहीं वर्कफ्रंट की बात करें तो फिलहाल शाहरुख खान ने फिल्म द लॉयन किंग के एक किरदार के लिए अपनी आवाज दी है। इसके साथ ही इस फिल्म से उनके बेटे आर्यन खान भी बॉलीवुड डेब्यू कर रहे हैं। बता दें कि आर्यन ने फिल्म के लिए सिंबा की आवाज दी है।
विज्ञापन
La Trobe University will present Shah Rukh Khan with his honorary doctorate at Melbourne campus
शाहरुख खान
बॉलीवुड करियर में बता दें शाहरुख की आखिरी रिलीज फिल्म जीरो थी। जो बड़े पर्दे पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी। फिल्म में शाहरुख के साथ कटरीना और अनुष्का लीड रोल में थे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed