'लाल कप्तान' का डायलॉग ट्रेलर रिलीज और आशा भोसले को याद आए पुराने दिन, ये हैं बॉलीवुड की 5 खबरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की आज 150वीं जयंती है । इस मौके पर बॉलीवुड के 'दबंग' यानी सलमान खान ने अपने फैंस को एक खास मैसेज दिया है । सलमान ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है । इस वीडियो में सलमान देशवासियों को स्वच्छता (Swawch Bharat Abhiyaan) के साथ फिट रहने की भी सलाह दे रहे हैं । इस वीडियो में सलमान खान कह रहे हैं, 'तो 2 अक्टूबर को है गांधी जयंती, गांधी जयंती धूमधाम से मनाएं । बहुत ज्यादा फिट इंडिया पर ध्यान दें और भारत को स्वच्छ रखें । इसका मतलब स्वच्छ भारत, स्वच्छ भारतीय, फिट इंडिया और फिट इंडियन्स' ।
A post shared by Chulbul Pandey (@beingsalmankhan) on
सारा अली खान और वरुण धवन इन दिनों फिल्म 'कुली नंबर 1' के रीमेक की शूटिंग में बिजी हैं। फिल्म के सेट से अक्सर तस्वीरें सामने आती रहती हैं । इस बार सारा और वरुण ने एक जैसी तस्वीरें अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की हैं । सारा अली खान ने फोटो शेयर करते हुए लिखा- जब इनके शब्द आपको एक्टिंग सिखा रहे होते है लेकिन उनके एक्शन आपको कैमरा फेसिंग सिखाते हैं। वहीं वरुण ने लिखा, 'सारा आप इतने साल कहां थीं ।' बता दें कि फिल्म को वरुण धवन के पिता डेविड धवन डायरेक्ट कर रहे हैं और वासु भगनानी, जैकी भगनानी और दीपशिखा देशमुख प्रोड्यूस कर रहे हैं।
Sara aap itne saal kaha thi 🐥 #coolieno1 #timepass #saradevi 📸 @dop007
A post shared by Varun Dhawan (@varundvn) on
आज हिना खान का बर्थडे है । इस मौके पर हिना के बॉयफ्रेंड रॉकी जायसवाल ने उन्हें फूल भेजकर बर्थडे विश किया । इतना ही नहीं रॉकी ने हिना के लिए केक भी बनाया । हिना ने ये तस्वीरें अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की हैं । हिना ने रॉकी के साथ ही अपना जन्मदिन मनाया । बता दें कि हिना सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' से फेमस हुई थीं । उन्होंने ये शो 8 साल बाद छोड़ दिया था । इसके बाद वो 'खतरों के खिलाड़ी' और 'बिग बॉस' में भी नजर आईं ।
बॉलीवुड लेजेंड आशा भोसले फिल्मों से दूर हैं लेकिन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। पुरानी यादों को ताजा करने वाली एक फोटो आशा भोसले ने सोशल मीडिया पर शेयर की है। इस ब्लैक एंड व्हाइट फोटो में आशा भोसले पंचम दा के साथ गाना गाती नजर आ रही हैं। आशा भोसले ने फोटो शेयर करते हुए लिखा- वो दिन.... पंचम। बता दें कि लता मंगेशकर के 90वें जन्मदिन पर उन्होंने बहन लता मंगेशकर के साथ फोटोज शेयर की थी। फोटो शेयर करते हुए उन्होंने लिखा था- आज मेरी बड़ी बहन लता मंगेशकर का जन्मदिन है। वो 90 बरस की हुई हैं। आप सबको मालूम है कि वो भारत की शान है। जन्मदिन की शुभकामनाएं।
A post shared by Asha Bhosle (@asha.bhosle) on