आमिर खान की फिल्म लाल सिंह चड्ढा बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म से उन्होंने चार साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी की है। फिल्म में उनके किरदार को काफी पसंद किया जा रहा है। इसका निर्देशन अद्वैत चंदन ने किया है। आमिर की इस फिल्म को मिल रहे जबरदस्त रिस्पॉन्स के बीच आज हम आपको उनकी ऐसे प्रोजेक्ट्स के बारे में बताने जा रहे हैं जो कभी पूरे नहीं हो सके। आइए देखते हैं लिस्ट
Aamir Khan: सिनेमाघर तक नहीं पहुंच पाईं आमिर खान की ये फिल्में, रिलीज होने से पहली ही पड़ा ताला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस लिस्ट में सबसे पहला नाम 'टाइम मशीन' का है। फिल्म में आमिर खान के अलावा रवीना टंडन, नसीरुद्दीन शाह, रेखा, अमरीश पुरी और गुलशन ग्रोवर जैसे सितारे थे। फिल्म का निर्देशन शेखर कपूर कर रहे थे। हालांकि यह फिल्म कभी रिलीज न हो सकी। 90 के दशक में इस फिल्म के बनने की जबरदस्त चर्चा थी लेकिन बजट की कमी की वजह से यह पूरी न हो सकी और इस प्रोजेक्ट को डब्बे में बंद करना पड़ा।
देश के चर्चित नानावटी केस पर आमिर खान फिल्म बनाने के लिए काफी ज्यादा उत्साहित थे। इस फिल्म पर वह काफी ज्यादा काम भी कर चुके हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार फिल्म को लेकर उनकी रिसर्च पूरी हो चुकी थी। इसके अलावा यह भी बात सामने आई थी कि वह लंदन में नानावटी की विधवा सिल्विया से फिल्म बनाने की इजाजत भी ले चुके थे। रिपोर्ट्स की मानें तो आमिर ने इस फिल्म का निर्देशन राम माधवानी से कराने का भी मन बना लिया था। लेकिन फिल्म बनाने की उनकी हसरत अधूरी रह गई क्योंकि इसी सब्जेक्ट पर अक्षय कुमार ने रुसतम बना डाली थी।
आमिर खान की यह फिल्म भी कभी पूरी नहीं हो सकी। इस फिल्म से आमिर ने अलावा अमिताभ बच्चन और माधुरी दीक्षित को भी कास्ट किया गया था, लेकिन किन्हीं वजहों से यह फिल्म डिब्बा बंद हो गई। हालांकि यह कभी नहीं साफ हो पाया कि फिल्म किस वजह से बंद हुई है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म के निर्देशक इंद्र कुमार ने बताया था कि उन दिनों वह एक और फिल्म इश्क बना रहे थे। जिसकी वजह से उन्हें दो फिल्में एक साथ संभाला मुश्किल हो गया था। इस वजह से यह फिल्म बंद करनी पड़ी थी।