फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

महामारी के बीच बेटी इरा के साथ सिनेमाघर में फिल्म देखने पहुंचे आमिर खान, वायरल हुईं तस्वीरें

Wed, 18 Nov 2020 03:29 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Wed, 18 Nov 2020 03:29 PM IST
विज्ञापन
laal singh chaddha actor Aamir Khan And his Daughter Ira Spotted At A Theatre In Mumbai after watch Suraj Pe Mangal   Bhari
आमिर खान, इरा खान - फोटो : इंस्टाग्राम

कोरोना महामारी ने लोगों के लाइफस्टाइल में काफी बदलाव ला दिया है। इस खतरनाक वायरस की वजह से पूरे देश को लॉकडाउन का भी सामना करना पड़ा था। जिसके चलते कई चीजों और सेवाओं को बंद भी किया गया था। कोरोना वायरस की वजह से सिनेमाघरों को भी बंद किया गया था, लेकिन अब धीरे-धीरे कई शहरों और राज्यों के सिनेमाघर खुल गए हैं। 

laal singh chaddha actor Aamir Khan And his Daughter Ira Spotted At A Theatre In Mumbai after watch Suraj Pe Mangal   Bhari
आमिर खान - फोटो : इंस्टाग्राम

हालांकि सिनेमाघर खुलने के बाद भी कई लोगों के बीच कोरोना का डर अब भी बना हुआ है, जिसके चलते कम दर्शक ही फिल्म देखने पहुंच रहे हैं। इस बीच मंगलवार को आमिर खान अपनी बेटी के साथ सिनेमाघर में फिल्म देखने के बाद स्पॉट हुए। इसके साथ आमिर खान लॉकडाउन के बाद सिनेमाघर में फिल्म देखने वाले पहले कलाकार माने जा रहे हैं। 

laal singh chaddha actor Aamir Khan And his Daughter Ira Spotted At A Theatre In Mumbai after watch Suraj Pe Mangal   Bhari
आमिर खान - फोटो : इंस्टाग्राम

मंगलवार देर शाम को आमिर खान बेटी इरा के साथ मुंबई के एक सिनेमाघर के बाहर स्पॉट हुए। उन्होंने सिनेमाघर में जाकर मनोज बाजपेयी, दिलजीत दोसांझ और फातिमा सना शेख की सूरज पे मंगल भारी फिल्म देखी। सिनेमाघर के बाहर आमिर खान और इरा खान कैजुअल ड्रेस में दिखाई दिए। इस दौरान इरा ने डेनिम जैकेट के साथ प्रिंटेड क्रॉप टॉप पहना हुआ था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
laal singh chaddha actor Aamir Khan And his Daughter Ira Spotted At A Theatre In Mumbai after watch Suraj Pe Mangal   Bhari
आमिर खान - फोटो : file photo

वहीं आमिर खान ने व्हाइट टी-शर्ट और ब्लू डेनिम पहनी हुई थी। कोरोना महामारी को ध्यान में रखते हुए आमिर खान और इरा ने मुंह पर मास्क भी लगाया हुआ था। सोशल मीडिया पर इन दोनों की तस्वीरें खूब वायरल हो रही हैं। इससे पहले आमिर खान ने खुद सोशल मीडिया के जरिए सूरज पे मंगल भारी फिल्म को देखने के लिए अपना उत्साह व्यक्त किया था। 

विज्ञापन
laal singh chaddha actor Aamir Khan And his Daughter Ira Spotted At A Theatre In Mumbai after watch Suraj Pe Mangal   Bhari
लाल सिंह चड्ढा- आमिर खान - फोटो : instagram/aamirkhan

आमिर खान ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर इस फिल्म को लेकर लिखा था, 'सिनेमा हॉल में सूरज पे मंगल भरी देखने के लिए तैयार हूं। वास्तव में इतने लंबे समय के बाद, बड़े परदे के अनुभव की प्रतीक्षा है! आमिर खान के इस ट्वीट पर उनके फैंस और तमाम सोशल मीडिया यूजर्स ने अपनी प्रतिक्रिया दी थी। आपको बता दें कि आमिर खान इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म लाल सिंह चड्ढा की तैयारी में लगे हुए हैं। 

पढ़ें: शाहरुख के प्रशंसकों के लिए अब होगी असली दीवाली, किंग खान ने शुरू की 'पठान' की शूटिंग

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed