फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Naga Chaitanya: संजय भंसाली के ऑफिस के बाहर नागा चैतन्य को देख क्यों उठी 'देवदास' बनाने की मांग? जानें वजह

Wed, 03 Aug 2022 12:06 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Wed, 03 Aug 2022 12:06 PM IST
विज्ञापन
Laal Singh Chaddha actor Naga Chaitanya spotted outside Sanjay leela Bhansali office
नागा चैतन्य- संजय लीला भंसाली - फोटो : सोशल मीडिया

साउथ एक्टर नागा चैतन्य इन दिनों लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। एक्टर अपनी पहली बॉलीवुड फिल्म लाल सिंह चड्ढा का लगातार प्रमोशन कर रहे हैं। इस बीच हाल ही में वह मुंबई में संजय लीला भंसाली के ऑफिस के बाहर नजर आए। चैतन्य की ये तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। इस फोटो के सामने आने के बाद लोग भंसाली से नागा चैतन्य को लेकर देवदास बनाने की अपील कर रहे हैं। 

Laal Singh Chaddha actor Naga Chaitanya spotted outside Sanjay leela Bhansali office
नागा चैतन्य - फोटो : सोशल मीडिया
इस वजह से फैंस कर रहे हैं मांग

दरअसल, चैतन्य के दादा नागेश्वर राव ने देवदास के तेलुगू संस्करण में अभिनय किया था। साल 1953 की फिल्म देवदासु को आज भी तेलुगू फिल्म इंडस्ट्री की सबसे प्रतिष्ठित फिल्मों में से एक माना जाता है। नागा की इस फोटो पर एक ट्विटर यूजर ने लिखा, 'संजय लीला भंसाली से देवदास को अपने साथ बनाने के लिए कहें।' एक अन्य ने लिखा, 'बॉलीवुड के सबसे बड़े फिल्म निर्माता ने आखिरकार हमारे छिपे हुए रत्न को खोज निकाला।' ट्विटर और इंस्टाग्राम फैन पेज द्वारा साझा की गई तस्वीर में चैतन्य काले रंग की टी-शर्ट और हल्के भूरे रंग की चिनोस पहने नजर आ रहे हैं।

Laal Singh Chaddha actor Naga Chaitanya spotted outside Sanjay leela Bhansali office
नागा चैतन्य - फोटो : सोशल मीडिया
ऐसे होगा लाल चड्ढा में नागा का किरदार

गौरतलब है कि चैतन्य को हाल ही में तेलुगू फिल्म थैंक यू में देखा गया था। वह लाल सिंह चड्ढा में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में उन्होंने तमिल एक्टर विजय सेतुपति को रिप्लेस किया था। फिल्म में वह आमिर खान के करीबी दोस्त की भूमिका निभाते नजर आएंगे। यह नागा की पहली बॉलीवुड फिल्म होगी। इस किरदार के लिए उन्होंने लद्दाख में एक महीने से अधिक समय तक शूटिंग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Laal Singh Chaddha actor Naga Chaitanya spotted outside Sanjay leela Bhansali office
नागा चैतन्य - फोटो : सोशल मीडिया
इस फिल्म में नजर आएंगे नागा चैतन्य

लाल सिंह चड्ढा टॉम हैंक्स के फॉरेस्ट गंप का भारतीय रीमेक है। चैतन्य बेंजामिन बुफोर्ड ब्लू उर्फ बुब्बा का किरदार निभाते नजर आएंगे। वह जल्द ही फिल्म निर्माता वेंकट प्रभु के साथ अपनी आगामी तमिल-तेलुगू द्विभाषी फिल्म पर काम करना शुरू करेंगे। पूर्व पत्नी सामंथा रूथ प्रभु से अलग होने के बाद उन्होंने यह पहला प्रोजेक्ट साइन किया था। पिछले साल उन्हें तेलुगु रोमांटिक ड्रामा लव स्टोरी में देखा गया था, जो उनके करियर की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में से एक बन चुकी है। शेखर कम्मुला द्वारा निर्देशित इस फिल्म में साईं पल्लवी ने भी काम किया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed