{"_id":"62f3b35f76b8b95345302f0e","slug":"laal-singh-chaddha-actress-kareena-kapoor-replied-to-trolles-she-said-that-s-why-i-am-not-on-twitter","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Laal Singh Chaddha: ट्रोल्स को करीना कपूर ने दिया करारा जवाब, कहा- इसीलिए ट्विटर पर...","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Laal Singh Chaddha: ट्रोल्स को करीना कपूर ने दिया करारा जवाब, कहा- इसीलिए ट्विटर पर...
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: निधि पाल
Updated Wed, 10 Aug 2022 07:02 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
करीना कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
आमिर खान और करीना कपूर खान की फिल्म 'लाल सिंह चड्ढ़ा' कल यानि 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। रिलीज से पहले 'लाल सिंह चड्ढा' को सोशल मीडिया पर बायकॉट करने की मांग चल रही है। जिसके बाद आमिर खान ने लोगों से रिक्वेस्ट की है कि वह उनकी फिल्म को बायकॉट न करें। वहीं करीना कपूर से भी लोग नाराज हैं। दरअसल फिल्म को बायकॉट करने वालों को करीना कपूर ने कहा था कि उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता कि लोग उनकी फिल्म देखें या नहीं।
2 of 4
करीना कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
हाल ही में करीना कपूर ने हेटर्स को जवाब दिया है। अभिनेत्री ने कहा है कि फिल्मी सितारों को अक्सर किसी न किसी वजह से ट्रोल किया जाता है। करीना कपूर ने कहा कि 'अक्सर कुछ न कुछ होता रहता है, जिस वजह से एक्टर्स को कुछ न कुछ कहा जाता है, इसलिए मैं ट्विटर पर नहीं हूं'। अभिनेत्री ने कहा 'मुझे लगता है यह मेरे लिए नहीं है, बल्कि ये उन लोगों के लिए है जो अपनी भड़ास निकालना चाहते हैं'।
3 of 4
लाल सिंह चड्ढा
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
मीडिया से बातचीत में आमिर खान ने लाल सिंह चड्ढा के बायकॉट पर भी चुप्पी तोड़ी है। इस समय आमिर खान सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल हो रहे हैं। जिसके बाद अभिनेता ने कहा है कि 'अगर उन्होंने किसी का दिल दुखाया है तो उन्हें इस बात का दुख है। मैं किसी का दिल नहीं दुखाना चाहता हूं, जिन लोगों को फिल्म नहीं देखनी है मैं उस बात की इज्जत करुंगा और क्या कह सकता हूं'।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
लाल सिंह चड्ढा
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि लाल सिंह चड्ढा हॉलीवुड की फिल्म फॉरेस्ट गंप का रीमेक है। इस फिल्म में आमिर खान और करीना कपूर के अलावा नागा चैतन्य और मोना सिंह भी नजर आने वाली हैं। इस फिल्म को अद्वैत चंदन ने डायरेक्ट किया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।