बॉलीवुड और साउथ की बहस साल 2022 की शुरुआत के साथ ही शुरू हो गई थी। हिंदी सिनेमा के खराब प्रदर्शन के चलते कई लोगों ने बॉलीवुड के मुकाबले साउथ की फिल्मों को अच्छे नंबरों से पास किया। ऐसे में हर किसी को आमिर खान की फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' से काफी उम्मीदें थीं। अनुमान लगाया गया कि इस फिल्म से साथ हिंदी सिनेमा की छवि में सुधार आएगा। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। आमिर खान की 'लाल सिंह चड्ढा' बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन नहीं कर रही है। इतना ही नहीं, इस बिग बजट फिल्म को साउथ की छोटी फिल्म से टक्कर मिल रही है। आमिर की इस फिल्म के सामने मृणाल ठाकुर की फिल्म 'सीता रामम' खड़ी है। आइए आपको आंकड़ों से फिल्मों की कमाई बताते हैं।
South Films Vs LSC: साउथ की इस स्मॉल बजट फिल्म ने चटाई 'लाल सिंह चड्ढा' को धूल, 10 दिन बाद भी दमदार कमाई जारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाल सिंह चड्ढा की इतनी हुई कमाई
आमिर खान की फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' 11 अगस्त यानी रक्षाबंधन के मौके पर रिलीज हुई थी। बायकॉट के बाद भी माना जा रहा था कि आमिर की फिल्म होने की वजह से इसका कलेक्शन भी शानदार रहेगा। लेकिन ऐसा हुआ नहीं। फिल्म ने रविवार यानी चौथे दिन महज 10 करोड़ का कलेक्शन किया। वीकएंड का फिल्म फायदा उठाती दिखी। लेकिन टोटल कलेक्शन में ज्यादा सुधार नहीं आया। इस फिल्म की टोटल कमाई 37.96 करोड़ रुपये की हुई है। यह फिल्म अब तक 40 करोड़ का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाई, जिस वजह से फिल्म फ्लॉप होती दिख रही है।
साउथ में सिनेमाघरों में लगीं ये फिल्में
हिंदी सिनेमा में बेशक 'लाल सिंह चड्ढा' और 'रक्षा बंधन' के बीच टक्कर देखने को मिल रही है। लेकिन साउथ सिनेमा में कई फिल्में सिनेमाघरों में लगी हुई हैं, जो अच्छा खासा कलेक्शन कर रही हैं। इस लिस्ट में 'विरुमन', 'सीता रामम', 'नन ठान केस कोदू', 'गालीपता 2' और 'बिम्बिसार' है, जिसमें 'सीता रामम' और 'बिम्बिसार' के बीच जबरदस्त टक्कर देखने को मिल रही है। बजट में छोटी होने के बाद भी यह दोनों फिल्में शानदार कमाई कर रही हैं। अब तक फिल्म का कुल कलेक्शन 37.70 करोड़ रुपये हो गया है और 'सीता रामम' 40 करोड़ को पार जल्द करती दिखेगी।
सीता रामम ने दी लाल सिंह चड्ढा को टक्कर
'लाल सिंह चड्ढा' और 'सीता रामम' दोनों फिल्में पैन इंडिया लेवल पर रिलीज हुई हैं। फिर भी महज 30 करोड़ के बजट में बनी 'सीता रामम' कमाई में आगे निकल गई। दुलकर सलमान और मृणाल ठाकुर की इस फिल्म को रिलीज हुए लगभग 10 दिन हो गए हैं और इस फिल्म ने अपना बजट काफी समय पहले ही निकाल किया है। इस फिल्म ने देशभर में 32.85 करोड़ रुपये का कारोबार किया है और दुनिया भर में 50 करोड़ तक पहुंच गई है। दूसरी तरफ 'लाल सिंह चड्ढा' रविवार तक 37.96 करोड़ रुपये तक पहुंच पाई है। इस फिल्म की कमाई की रफ्तार देखते हुए ये कहना गलत नहीं होगा कि 180 करोड़ की लागत में बनी आमिर की फिल्म का बजट निकालने भी मुश्किल होता जा रहा है।