फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Laal Singh Chaddha: आर माधवन ने 'लाल सिंह चड्ढा' पर कह दी बड़ी बात, बोले- अगर पता होता...

Wed, 17 Aug 2022 10:22 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Wed, 17 Aug 2022 10:22 PM IST
विज्ञापन
Laal Singh Chaddha: R Madhavan on Aamir Khan Film If we knew we would all be making hit films
लाल सिंह चड्ढा, आर माधवन - फोटो : सोशल मीडिया

आमिर खान की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है, लेकिन फिल्म को उम्मीद के मुताबिक रिस्पॉन्स नहीं मिला है। इस फिल्म से आमिर ने चार साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी की है। पिछले एक हफ्ते में फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन काफी निराशाजनक रहा है। हालांकि फिल्म को कई बॉलीवुड सितारों का साथ मिला है और उन्होंने इसकी जमकर तारीफ भी की है। इस बीच आमिर की इस फिल्म पर आर माधवन ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। उनकी फिल्म धोखा राउंड दी कॉर्नर के टीजर लॉन्च इवेंट में जब उनसे इस बारे में सवाल किया गया तो एक्टर ने इस पर खुलकर जवाब दिया। 

Laal Singh Chaddha: R Madhavan on Aamir Khan Film If we knew we would all be making hit films
आर माधवन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

माधवन ने कहा कि फिल्म निर्माताओं को यह महसूस करने की जरूरत है कि वे पूरी तरह से बदले हुए दर्शकों के लिए फिल्म बना रहे, जिन्होंने लॉकडाउन के दौरान विश्व स्तरीय कंटेंट देखा है। उन्होंने कहा, 'अगर पता होता ('लाल सिंह चड्ढा' क्यों नहीं चली), तो हम सभी केवल हिट फिल्में ही बना रहे होते। कोई भी यह सोच कर फिल्म शुरू नहीं करता कि वह एक गलत फिल्म बना रहा है। सभी पूरी मेहनत के साथ फिल्म बनाते हैं।'

Laal Singh Chaddha: R Madhavan on Aamir Khan Film If we knew we would all be making hit films
अभिनेता आर माधवन - फोटो : अमर उजाला

इस दौरान एक्टर ने अपने निर्देशन की पहली फिल्म "रॉकेटरी: द नांबी इफेक्ट" की सफलता पर भी बात की। उन्होंने कहा, 'मुझे लगता है कि मैं भाग्यशाली था कि मेरी फिल्म एक बायोपिक थी। यह किसी भी समय काम करती, चाहे वह कोरोना के पहले रिलीज होती या कोरोना के बाद।' माधवन ने कहा कि फिल्म के काम न करने पर किसी को दोषी नहीं ठहराया जा सकता। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Laal Singh Chaddha: R Madhavan on Aamir Khan Film If we knew we would all be making hit films
आर माधवन - फोटो : सोशल मीडिया

लेकिन अन्य फिल्में जो कोविड के बाद आई हैं। उन्होंने दर्शकों के नजरिए को पूरी तरह से बदल दिया है। इस वजह से वह (दर्शक) आपको उसी से आंकेंगे। इसमें किसी की गलती नहीं है। मुझे लगता है कि हमें दर्शकों को थिएटर तक खींचने वाले स्क्रीनप्ले पर काम करने में थोड़ा समय लगेगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed