फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

LSC WorldWide Box Office: भारत के बाद विदेशों में भी ढेर हुई लाल सिंह चड्ढा, लागत का 21 फीसदी निकाल पाई फिल्म

Tue, 30 Aug 2022 04:03 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Tue, 30 Aug 2022 04:03 PM IST
विज्ञापन
Laal singh chaddha worldwide box office collection aamir khan film overseas earning in close second weekend
लाल सिंह चड्ढा - फोटो : सोशल मीडिया

आमिर खान ने चार साल के लंबे गैप के बाद 'लाल सिंह चड्ढा' के साथ वापसी की है। मेकर्स से लेकर फैंस तक उम्मीद कर रहे थे कि आमिर आते ही बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा देंगे लेकिन ऐसा हुआ नहीं। देशभर में इस फिल्म ने खराब प्रदर्शन किया। यह फिल्म रिलीज के दो हफ्ते बाद भी 100 करोड़ का आंकड़ा नहीं छू पाई और इसी वजह से कई जगहों पर इस फिल्म को हटा भी दिया है। इतना ही नहीं, विदेशों में भी आमिर की यह फिल्म कुछ कमाल नहीं दिखा पाई। 180 करोड़ के बजट में बनी आमिर खान की 'लाल सिंह चड्ढा' ने महज 38.05 करोड़ की कमाई की है। 

Laal singh chaddha worldwide box office collection aamir khan film overseas earning in close second weekend
लाल सिंह चड्ढा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

यहां देखें विदेशों में कैसा रहा कलेक्शन 
'लाल सिंह चड्ढा' ने उत्तरी अमेरिका में सबसे ज्यादा कमाई की है। इस फिल्म ने यहां पर 22.82 करोड़ रुपये का शानदार कलेक्शन किया है। वहीं, कमाई के मामले में दूसरे नंबर पर यूके रहा। यहां पर 'लाल सिंह चड्ढा' की कमाई 6.64 करोड़ रही और 6.41 लाख रुपये की कमाई के साथ ऑस्ट्रेलिया तीसरे नंबर पर रहा।  

देश कमाई 
यूएसए 12.18 करोड़
कनाडा 10.64 करोड़
यूके 6.64 करोड़
न्यूजीलैंड 1.06 करोड़
मलेशिया 56 लाख
जर्मनी 36 लाख
सिंगापुर 65 लाख
ऑस्ट्रेलिया 6.41 करोड़
कुल कमाई 38.5 करोड़ (लागत का 21 फीसदी)

Laal singh chaddha worldwide box office collection aamir khan film overseas earning in close second weekend
लाल सिंह चड्ढा - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

भारत में डूबी फिल्म
'लाल सिंह चड्ढा' बायकॉट का सामना करने के बाद सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी, जिसका असर इस फिल्म की कमाई पर भी दिखा। उम्मीद थी कि यह फिल्म पहले दिन बंपर ओपनिंग करेगी। लेकिन ऐसा हो नहीं सका। इस फिल्म ने पहले दिन महज 11.70 करोड़ का कलेक्शन किया था, जिसके बाद से ही इस फिल्म की कमाई में तेजी से गिरावट दर्ज की गई। पैन इंडिया लेवल पर रिलीज हुई इस फिल्म ने 15 दिनों में महज 56.83 करोड़ का कलेक्शन किया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Laal singh chaddha worldwide box office collection aamir khan film overseas earning in close second weekend
लाल सिंह चड्ढा - फोटो : सोशल मीडिया

ओटीटी पर भी हुआ नुकसान
बॉक्स ऑफिस पर नुकसान झेलने के बाद 'लाल सिंह चड्ढा' के मेकर्स को ओटीटी की डील में भी करारा झटका लगा। फिल्म की रिलीज से पहले कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि नेटफ्लिक्स के साथ 'लाल सिंह चड्ढा' के मेकर्स की डील लगभग 150 करोड़ की हुई है। लेकिन जैसे ही फिल्म फ्लॉप साबित हुई, तो यह डील भी टूट गई। नई रिपोर्ट के मुताबिक, लाल सिंह चड्ढा के ओटीटी राइट्स अब 50 करोड़ में बिके हैं।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed