फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Preity Zinta: बॉलीवुड में रोमांटिक फिल्मों की कमी पर प्रीति ने जताई चिंता, कहा-  शायद कुछ अच्छी स्क्रिप्ट आएं

Sat, 28 Dec 2024 10:51 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sat, 28 Dec 2024 10:51 AM IST
सार

Preity Zinta Movies: अभिनेत्री प्रीति जिंटा का मानना है कि बॉलीवुड में इन दिनों रोमांटिक फिल्में नहीं बन रही हैं। हालांकि, उन्होंने यह उम्मीद भी जताई है कि शायद कुछ अच्छे आइडिया निकलें।

विज्ञापन
Lahore 1947 Movie actress Preity talks about the lack of romantic films in Bollywood in today time
प्रीति जिंटा - फोटो : इंस्टाग्राम

बॉलीवुड में अच्छी रोमांटिक फिल्में कम बन रही हैं। हाल ही में अभिनेत्री प्रीति जिंटा इस बात से सहमत होती नजर आईं दरअसल प्रीति जिंटा ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर फैंस के साथ एक बातचीत सैशन रखा। इस दौर उन्होंने अपने करियर और सिनेमा पर बात की। उन्होंने आज के दौरान में इंडस्ट्री में रोमांटिक फिल्मों की कमी पर भी खुलकर बात की। साथ ही कहा कि उन्हें अब भी उम्मीद है कि शायद कुछ बेहतर आइडिया आए। 



ये खबर भी पढ़ें:
Tine Ahuja: जब स्विटजरलैंड में गोविंदा ने 'दूध और चॉकलेट' खाने से टीना को कर दिया था मना, जानें पूरा किस्सा

Lahore 1947 Movie actress Preity talks about the lack of romantic films in Bollywood in today time
प्रीति जिंटा - फोटो : इंस्टाग्राम

रोमांटिक फिल्मों की कमी पर यूजर ने पूछा सवाल
एक्स पर एक यूजर ने प्रीति जिंटा को मैसेज लिखा, 'मुझे लगता है कि बॉलीवुड में रोमांस, रोमांस के किंग कहे जाने वाले निर्माता यश चोपड़ा के साथ ही खत्म हो गया, क्या आज के समय में हमें बॉलीवुड में अच्छी रोमांटिक फिल्में देखने को मिल सकती हैं'?

ये खबर भी पढ़ें:
Sikandar Teaser: 'सिकंदर' के टीजर का पलके बिछाकर इंतजार कर रहे प्रशंसकों को झटका, समय में फिर हुआ बदलाव

Lahore 1947 Movie actress Preity talks about the lack of romantic films in Bollywood in today time
प्रीति जिंटा - फोटो : इंस्टाग्राम

प्रीति जिंटा को है इंतजार
यूजर के सवाल पर प्रीति ने लिखा, 'मेरा भी यही मानना है। हालांकि, उम्मीद है कि कुछ अच्छी स्किप्ट लिखी जाएं और कुछ नए आइडिया कोई ऐसा शख्स लेकर आए, जिसका दिल सही जगह पर है। मैं भी आपकी तरह इंतजार ही कर रही हूं'। यश चोपड़ा को रोमांस का किंग माना जाता था। साल 2012 में उनका निधन हो गया। प्रीति जिंटा ने उनके निर्देशन में बनी फिल्म 'वीर जारा' में शाहरुख खान के अपोजिट लीड रोल किया। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Lahore 1947 Movie actress Preity talks about the lack of romantic films in Bollywood in today time
प्रीति जिंटा - फोटो : इंस्टाग्राम

अगली फिल्म पर दिया अपडेट
इसके अलावा अभिनेत्री ने अपनी आगामी फिल्म पर भी बात की। एक यूजर ने लिखा, 'आप किसी नई फिल्म में काम कर रही हैं? अगर ऐसा हो तो आपको बड़े परदे पर देखना दिलचस्प होगा। आप 90 के दशक की हमारी पसंदीदा अदाकारा हैं'। इस पर प्रीति जिंटा ने लिखा, 'बहुत शुक्रिया! मेरी नई फिल्म है 'लाहौर 1947', जो अगले साल रिलीज होगी।
 

विज्ञापन
Lahore 1947 Movie actress Preity talks about the lack of romantic films in Bollywood in today time
सनी देओल, प्रीति जिंटा - फोटो : सोशल मीडिया

लंबे वक्त बाद कमबैक
प्रीति जिंटा ने साल 1998 में मणिरत्नम की फिल्म 'दिल से' के जरिए डेब्यू किया था। इसके बाद वे कोई मिल गया, चोरी चोरी छुपके छुपके, दिल चाहता है, वीर जारा जैसी कई चर्चित फिल्मों में नजर आईं। अदाकार जीन गुडइनफ से शादी के बाद विदेश में बस गई हैं। फिल्म 'लाहौर 1947' के जरिए वे लंबे वक्त बाद कमबैक कर रही हैं। इसमें वे सनी देओल के साथ नजर आएंगी।

ये खबर भी पढ़ें:
Bigg Boss 18: वीकेंड के वार में हुए घरवालों से सवाल, मनाया गया सलमान खान का बर्थडे, देखें नया प्रोमो

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed