फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लैक्मे फैशन वीक में ईशा देओल ने इस वजह से खोया आपा, ऑर्गनाइजर को माइक थमाते हुए वापस लौटीं

Mon, 27 Aug 2018 11:38 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 27 Aug 2018 11:38 AM IST
विज्ञापन
lakme fashion week esha deol got upset with the organiser
हेमा मालिनी और ईशा देओल

लैक्मे फैशन वीक फेस्टिव/विंटर के आखिरी दिन कई सितारों ने रैम्प वॉक किया। करीना कपूर ने जहां मोनिशा जयसिंह की ड्रेस पहनी तो वहीं बिपाशा बसु, दिया मिर्जा, करिश्मा कपूर और राजकुमार राव तक ने अपने पसंदीदा डिजाइनर के लिए शो स्टापर्स बने। इस दौरान हेमा मालिनी और उनकी बेटी व एक्ट्रेस ईशा देओल तख्तानी ने साथ में रैम्प वॉक किया। दोनों ने संजुक्ता दत्ता की ट्रेडिशनल ड्रेस पहनी थी।

lakme fashion week esha deol got upset with the organiser
हेमा मालिनी और ईशा देओल

हेमा मालिनी ने इस दौरान पारंपरिक साड़ी पहनी थी तो वहीं ईशा देओल ने लहंगा पहना था। ईशा देओल ने इंस्टाग्राम पर कई तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा कि 'मेरी सबसे कंफर्टेबल पार्टनर.. मेरी मां के साथ रैम्प वॉक.. डिजाइनर संजुक्ता दत्त को हमारी सभी शुभकामनाएं।'

 

Walking the ramp with my most comfortable partner my mother @dreamgirlhemamalini for the awesome talented designer @sanjukta_dutta_ @lakmefashionwk @ramkamalmukherjee @cakewalkthefilm ! Our best wishes to you @sanjukta_dutta_ 🙏🏼

A post shared by Esha Deol (@imeshadeol) on

lakme fashion week esha deol got upset with the organiser
हेमा मालिनी और ईशा देओल

रैम्प वॉक के बाद हेमा मालिनी और ईशा देओल फोटो सेशन और मीडिया से रूबरू होने के लिए पहुंचे। हेमा मालिनी से जब पूछा गया कि ईशा देओल के साथ लैक्मे फैशन वीक का अनुुभव कैसा रहा तो उन्होंने कहा कि 'मैं बहुत खुश हूं कि डिजाइनर संजुक्ता दत्ता असम में वूमेन एम्पावरमेंट के लिए काम कर रही हैं।' उन्होंने कहा कि इसके अलावा वो ईशा की आने वाली शॉर्ट फिल्म 'केकवॉक' को भी प्रमोट करने जा रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
lakme fashion week esha deol got upset with the organiser
हेमा मालिनी और ईशा देओल
हेमा मालिनी से सवाल के बाद एक पत्रकार ने ईशा देओल से सवाल पूछा। इसी बीच शो की ऑर्गेनाइजर ने उनकी बात काटते हुए कहा कि 'यहां मीडिया की ओर से कोई सवाल नहीं पूछा जाएगा। यहां केवल फोटो सेशल होना है।' इतना सुनते ही ईशा देओल ने अपना आपा खो दिया और माइक ऑर्गेनाइजर को थमाते हुए कहा कि 'आप ही इसका जवाब दे दीजिए।' इसके बाद ईशा ने हेमा मालिनी को भी वहां से चलने के लिए कहा। ऐसा पहली बार नहीं है जब ईशा देओल को ऐसा गुस्सा आया हो। उनकी एक फिल्म प्यारे मोहन के सेट पर एक बार तो उन्होंने अपनी को एक्ट्रेस अमृता राव को थप्पड़ जड़ दिया था। 
विज्ञापन
lakme fashion week esha deol got upset with the organiser
Esha Deol

वर्क फ्रंट की बात करें तो ईशा देओल जल्द ही राम कमल मुखर्जी की शॉर्ट फिल्म 'केकवॉक' में नजर आएंगी। 22 मिनट की इस फिल्म से वो कमबैक कर रही हैं, इसमें ईशा एक शेफ की भूमिका में दिखेंगी। कुछ दिनों पहने इस शॉर्ट फिल्म का पहला लुक भी उन्होंने शेयर किया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed