सब्सक्राइब करें

Sushmita Lalit Relation: सुष्मिता-ललित के रिश्ते पर विवाद क्यों, कारोबारी ने खुद किया बड़ा खुलासा

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Tue, 26 Jul 2022 11:31 AM IST
सार

बॉलीवुड अभिनेत्री सुष्मिता सेन और मशहूर बिजनेसमैन ललित मोदी अपने रिलेशन के एलान के बाद से ही लगातार सुर्खियां बटोर रहे हैं। सोशल मीडिया के जरिए ऑफिशियल किए गए अपने रिश्ते के बाद से ही दोनों आए दिन किसी न किसी वजह से चर्चा में बने हुए हैं।

विज्ञापन
Lalit modi shared a post on instagram ahead of relation with sushmita sen says Guess I do cause controversy
सुष्मिता सेन और ललित मोदी की दिलचस्प कहानियां - फोटो : Twitter @LalitKModi

बॉलीवुड अभिनेत्री सुष्मिता सेन और मशहूर बिजनेसमैन ललित मोदी अपने रिलेशन के एलान के बाद से ही लगातार सुर्खियां बटोर रहे हैं। सोशल मीडिया के जरिए ऑफिशियल किए गए अपने रिश्ते के बाद से ही दोनों आए दिन किसी न किसी वजह से चर्चा में बने हुए हैं। सुष्मिता और ललित मोदी के रिलेशनशिप की खबर सुन जहां कई लोग हैरान रह गए तो वहीं कई लोगों के लिए इस पर भरोसा करना मुश्किल था। ऐसे में दोनों की डेटिंग की खबरें सामने आने के बाद लोगों की कई तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आईं। यहां तक की दोनों को सोशल मीडिया पर ट्रोल तक किया जाने लगा। लेकिन अब यह कपल लगातार ट्रोल्स को मुंहतोड़ जवाब देता नजर आ रहा है।

Lalit modi shared a post on instagram ahead of relation with sushmita sen says Guess I do cause controversy
ललित मोदी, सुष्मिता सेन - फोटो : सोशल मीडिया

इसी क्रम में हाल ही में ललित मोदी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया है। पोस्ट को शेयर करते हुए ललित ने ना सिर्फ ट्रोल को करारा जवाब दिया बल्कि मीडिया पर भी निशाना साधा है। कुछ मिनट पहले ही शेयर किए गए इस पोस्ट में ललित मोदी ने एक कार्टून शेयर किया है, जिसमें चार अलग-अलग खबरें दिखाई गई हैं। इन चार खबरों में से एक खबर ललित और सुष्मिता के रिलेशनशिप की भी है। कार्टून में दिखाया गया है कि किस तरह देश की बड़ी समस्याओं को लोग नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन उनके रिलेशनशिप की खबर पर हर किसी की रूचि दिख रही है।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Lalit Modi (@lalitkmodi)

Lalit modi shared a post on instagram ahead of relation with sushmita sen says Guess I do cause controversy
सुष्मिता सेन-ललित मोदी - फोटो : सोशल मीडिया

इस पोस्ट को शेयर करने के साथ ही उन्होंने इसे एक मजेदार कैप्शन भी दिया है। यह पहली बार नहीं है जब ललित मोदी ने इस तरह ट्रोल्स को जवाब दिया हो। सोशल मीडिया पर लगातार ट्रोल होने के बाद अब ललित और सुष लगातार ट्रोल करने वालों को मुंहतोड़ जवाब दे रहे हैं। हाल ही में ट्रोल्स पर भड़ास निकालते हुए ललित ने एक पोस्ट के जरिए उनकी आलोचना करने वालों को सख्त हिदायत दी थी। उन्होंने पोस्ट के जरिए एक कोट शेयर किया था, जिसमें लिखा था, जो लोग ऐसा नहीं कर सकते उन्हें ऐसा करने वालों को परेशान नहीं करना चाहिए।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Lalit modi shared a post on instagram ahead of relation with sushmita sen says Guess I do cause controversy
ललित मोदी और सुष्मिता सेन - फोटो : सोशल मीडिया

इससे पहले भी सुष्मिता और ललित अपनी रिलेशनशिप के बाद लंबा-चौड़ा पोस्ट भी शेयर किया था। हालांकि अब दोनों ने ही सबको यह बता दिया है कि उन्हें इन सब का कोई फर्क नहीं पड़ता, क्योंकि वह दोनों अपनी जिंदगी में काफी खुश हैं। गौरतलब है कि 14 जुलाई को ललित मोदी ने ट्विटर पर एक पोस्ट के जरिए सुष्मिता सेन अपने रिश्ते का एलान किया था। उन्होंने ट्वीट करते हुए अभिनेत्री को अपनी बेटरहाफ बताया था, जिसके बाद लोगों ने यह कयास लगाने शुरू कर दिए थे कि दोनों ने शादी कर ली है। हालांकि बाद में एक अन्य पोस्ट में मोदी ने यह साफ किया था कि फिलहाल दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं और जल्द ही शादी भी करेंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed