{"_id":"5d2e87df8ebc3e6ce559bbdc","slug":"last-day-of-participate-for-the-lion-king-film-contest","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'द लॉयन किंग' फिल्म कॉन्टेस्ट का आखिरी दिन, विजेताओं को रिलीज से पहले देखने का मिलेगा मौका","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'द लॉयन किंग' फिल्म कॉन्टेस्ट का आखिरी दिन, विजेताओं को रिलीज से पहले देखने का मिलेगा मौका
मुंबई डेस्क, अमर उजाला
Published by: shrilata biswas
Updated Wed, 17 Jul 2019 04:53 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
the lion king
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
डिजनी स्टूडियो की नवीनतम पेशकश फिल्म द लॉयन किंग की दिल्ली-यूपी और ईस्ट पंजाब वितरण क्षेत्रों के चार शहरों में रिलीज से पहले की स्क्रीनिंग की सारी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। रिलीज से पहले ये फिल्म देखने के लिए अब तक हजारों लोग अमर उजाला फिल्म कॉन्टेस्ट में हिस्सा ले चुके हैं। कॉन्टेस्ट के विजेताओं का चयन बुधवार शाम को किया जाएगा और सभी विजेताओं को इस बारे में अमर उजाला बिंदास के फेसबुक पेज के जरिए सूचित कर दिया जाएगा।
2 of 6
the lion king
- फोटो : social media
उत्तर भारत के हिंदी पाठकों के बीच सबसे ज्यादा लोकप्रिय अमर उजाला के फिल्म परिशिष्ट बिंदास के पाठकों के लिए ये खास आयोजन काफी सफल रहा। कॉन्टेस्ट का आखिरी सवाल बुधवार को ही अमर उजाला बिंदास के फेसबुक पेज पर पूछा जाएगा। अगर, इस कॉन्टेस्ट में आप अब तक हिस्सा न ले पाएं हों, तो ये आपके लिए आखिरी मौका है।
3 of 6
the lion king
- फोटो : social media
अमर उजाला बिंदास पेज पर छपे आलेखों से ही इस कॉन्टेस्ट के सवाल पूछे गए। पहला सवाल था कि द लॉयन किंग के हिंदी संस्करण में मुफासा के किरदार को आवाज किसने दी? दूसरे सवाल में फिल्म के हिंदी संस्करण के दो गायकों के नाम पूछे गए और बुधवार का तीसरा सवाल है कि द लॉयन किंग में सिम्बा के किरदार को आवाजें किसने दी हैं?
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
the lion king
- फोटो : Social Media
प्रतियोगिता के सौभाग्यशाली विजेताओं को गुरुवार को लखनऊ, कानपुर, नोएडा और चंडीगढ़ मे ये फिल्म देखने का मौका मिलेगा। कॉन्टेस्ट में हिस्सा लेने के लिए अमर उजाला बिंदास के फेसबुक पर पूछे गए सवालों का जवाब फोटो के नीचे कमेंट बॉक्स में लिखना है और कॉन्टेस्ट की पोस्ट को अपने फेसबुक पेज पर शेयर करना है।
विज्ञापन
5 of 6
the lion king
- फोटो : social media
द लॉयन किंग इस साल की बहुप्रतीक्षित और सबसे चर्चित एनीमेशन फिल्म है। इस कहानी पर सबसे पहले 25 साल पहले एक फिल्म रिलीज हुई थी। डिजनी स्टूडियो ने अब इसी कहानी को एनीमेशन की नई तकनीकों के साथ फिर से बनाया है। फोटो रियल तकनीक के इस्तेमाल से इस बार परदे पर कहानी के किरदार एनीमेशन जैसे कम और बिल्कुल असली जैसे ज्यादा लगेंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।