फिल्म आज कल के को स्टार्स सारा अली खान और कार्तिक आर्यन जब भी साथ दिखते हैं सारी लाइमलाइट लूटने में कामयाब रहते हैं। दोनों को पहली बार एक इवेंट के दौरान देखा गया जब रणवीर सिंह ने उनकी मुलाकारत करवाई थी। इसके बाद ही डायरेक्टर इम्तियाज अली ने दोनों के साथ फिल्म बनाने का एलान किया। सारा और कार्तिक के अफेयर की खबरों ने फिल्म के बाद और जोर पकड़ा। दोनों जहां कहीं भी जाते हैं फैंस भी उन्हें देख एक दूसरे की याद दिलाने लग जाते हैं।
एयरपोर्ट पर भीड़ के बीच दौड़ती दिखाई दीं सारा, फैंस ने पूछा- 'कार्तिक से मिलने की जल्दी है'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऐसा ही कुछ हुआ जब सारा को अकेले एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। सारा के फैन क्लब ने एक वीडियो शेयर किया जिसमें वो भीड़ के बीच दौड़ती नजर आ रही हैं। वीडियो सामने आने के बाद फैंस सारा के लिए कमेंट करने लगे कि क्या वो कार्तिक से मिलने लखनऊ की फ्लाइट ले रही हैं।
A post shared by Kartik Aaryan 💕 Sara Ali Khan (@kartiksarafanclub) on
कार्तिक इन दिनों लखनऊ में हैं जहां वो फिल्म पति, पत्नी और वो की शूटिंग कर रहे हैं। पिछले दिनों फिल्म के सेट से तस्वीर आई थी। कार्तिक के अलावा इसमें भूमि पेडनेकर और अनन्या पांडे की मुख्य भूमिका है। यह फिल्म 6 दिसंबर 2019 को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होगी।
कार्तिक और सारा बीते कई दिनों से एक साथ स्पॉट किए गए। हाल ही में दोनों मुंबई एयरपोर्ट पर दिखाई दिए। इस दौरान आर्यन ने ब्लू कलर का कैजुअल टीशर्ट पहना था वहीं उन्होंने मैचिंग सनग्लासेस लगा रखे थे। एयरपोर्ट पर कार्तिक आर्यन को देख भीड़ ने उन्हें घेर लिया। इस बीच सबका ध्यान खींचा कार में बैठीं मिस्ट्री गर्ल ने।
तस्वीर देख ऐसा लग रहा है कार में सारा अली खान थीं। हालांकि उनका चेहरा नहीं दिख रहा है ऐसे में तस्वीरों में उन्हें पहचान पाना मुश्किल है। वहीं फोटो फोटोग्राफर मानव मंगलानी ने एक वीडियो शेयर किया और कैप्शन में लिखा- 'कार में सारा अली खान थीं जो कार्तिक को एयरपोर्ट तक छोड़ने आई थीं।' जब फोटोग्राफर्स ने सारा की तस्वीर लेनी चाही तो उन्होंने हाथ से अपना चेहरा छुपा लिया।