फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अक्षय, अजय के बाद अब सोनू निगम ने भी बनाया गीत, एक साथ 100 कलाकारों को जोड़ा

Mon, 04 May 2020 05:19 PM IST
Avinash Pal अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: Avinash Pal Updated Mon, 04 May 2020 05:19 PM IST
विज्ञापन
Lata Asha Sonu Nigam among 100 singers uniting for anthem One Nation One Voice
Sonu Nigam - फोटो : file photo

भारतीय गायक सोनू निगम भले ही देश के बाहर दुबई में अपने परिवार के साथ लॉकडाउन के चलते फंसे हुए हैं लेकिन अभी भी वह अपने देश की सुरक्षा के बारे में सोच रहे हैं। वह दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों की मदद करने, कोरोना के प्रति जागरूकता पैदा करने और प्रधानमंत्री राहत कोष के लिए देश भर से पैसा जुटाने के लिए आगे आए हैं। उन्होंने देशभर के 100 कलाकारों को साथ लाकर एक गाना 'वन नेशन वन वॉइस' बनाया है जिसका उद्देश्य देश को एक साथ लाना है। 

Lata Asha Sonu Nigam among 100 singers uniting for anthem One Nation One Voice
लता मंगेशकर - फोटो : सोशल मीडिया

सोनू ने इंडियन सिंगर राइट्स एसोसिएशन के सीईओ संजय टंडन के साथ मिलकर इस काम को अंजाम दिया है और इसका अनावरण वरिष्ठ गायिका लता मंगेशकर करेंगी। सोनू निगम ने बताया की उन्होंने सिर्फ एक गाना बनाया है जिसमें 100 भारतीय कलाकारों ने काम किया है। यह गाना भारत की 14 प्रमुख भाषाओं में है। 

Lata Asha Sonu Nigam among 100 singers uniting for anthem One Nation One Voice
Sonu Nigam - फोटो : social media

सोनू निगम बताते हैं, 'हमें कुछ भाषाओं के गायक ढूंढने में थोड़ी दिक्कत हुई जिसमें सिंधी भाषा एक है। इसके लिए हमें घनश्याम वासवानी तक पहुंचना पड़ा। वह एक गजल गायक हैं जो दशकों से गजल गा रहे हैं। मेरी मां भी सिंधी हैं। इसलिए, घनश्याम जी और मैंने मिलकर सिंधी वाले हिस्से को गाया है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Lata Asha Sonu Nigam among 100 singers uniting for anthem One Nation One Voice
Sonu Nigam - फोटो : file photo

सोनू ने बताया कि बाकी भाषाओं में उन्हें कलाकार जल्दी-जल्दी मिल गए। वह कहते हैं, 'उन कलाकारों में पापोन ने असमी भाषा में, भजन सोपोरजी और कैलाश खेर ने कश्मीरी, मामे खान ने राजस्थानी और कृष्णा ने उड़िया भाषा में इस गीत को गाया है। यह गाना बंगाली, मराठी, मलयालम और तमिल भाषा में भी है।' सोनू ने बताया कि उन्होंने हर गायक को दो गाने भेजे जिसमें एक गाना ओरिजिनल था और दूसरा उनके लिए एक हिंट थी जिससे वह अपने हिस्से का गाना शूट कर सकें। 

विज्ञापन
Lata Asha Sonu Nigam among 100 singers uniting for anthem One Nation One Voice
Asha Bhosle - फोटो : Social Media

इस गीत में आशा भोसले ने भी हिस्सा लिया है। सोनू बताते हैं, 'इस गीत में आशा जी के आ जाने से यह गाना अमूल्य हो गया है। मुझे यह देखकर ताज्जुब हुआ कि 86 वर्ष की उम्र में भी वह कितने अच्छे से गीत गा लेती हैं। उनकी 30 सेकंड की प्रस्तुति से तो मेरे आंसू निकल गए।' बता दें कि कोरोना को आधार में रखकर अक्षय कुमार, अजय देवगन भी गीत बना चुके हैं। यहां तक कि सोनू निगम भी दुबई से एक लाइव कॉन्सर्ट कर चुके हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed