फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'अंधाधुन' के लिए लता मंगेशकर ने की आयुष्मान की तारीफ, अभिनेता ने ऐसा कहा शुक्रिया

Sat, 29 Feb 2020 02:39 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Avinash Pal Updated Sat, 29 Feb 2020 02:39 PM IST
विज्ञापन
Lata Mangeshkar appreciated Ayushmann Khurrana for his film Andhadhun
लता मंगेशकर और आयुष्मान खुराना - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड अभिनेता आयुष्मान खुराना अपनी दमदार एक्टिंग और आवाज के साथ ही साथ अपनी हटकर फिल्मों के लिए भी सुर्खियों में रहते हैं। फिल्म क्रिटिक्स और बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के साथ ही आयुष्मान कई बार सिनेमा जगत के दिग्गजों से तारीफ पा चुके हैं। ऐसे में अब एक बार फिर आयुष्मान को सिनेमा जगत की एक दिग्गज हस्ती से तारीफ मिली है।

Lata Mangeshkar appreciated Ayushmann Khurrana for his film Andhadhun
Andhadhun

दरअसल हाल ही में लता मंगेशकर ने आयुष्मान खुराना के लिए एक ट्वीट किया। अपने ट्वीट में लता मंगेशकर ने आयुष्मान खुराना को उनकी फिल्म अंधाधुन की तारीफ की है। लता मंगेशकर का ट्वीट सोशल मीडिया यूजर्स को काफी पसंद आ रहा है। साथ ही साथ आयुष्मान के फैंस भी इस ट्वीट को काफी पसंद कर रहे हैं।

Lata Mangeshkar appreciated Ayushmann Khurrana for his film Andhadhun
लता मंगेशकर - फोटो : YouTube

लता ने ट्वीट करते हुए लिखा, ' आयुष्मान जी नमस्कार, मैंने आपकी फिल्म अंधाधुन आज देखी। आपने बहुत अच्छा काम किया है और जो गाने आपने गाए हैं वो भी मुझे बहुत अच्छे लगे। मैं आपको बहुत बधाई देती हूं और आपको भविष्य में और यश मिले, ऐसी मंगल कामना करती हूं।'
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Lata Mangeshkar appreciated Ayushmann Khurrana for his film Andhadhun
ayushmann khurrana

लता के इस ट्वीट पर आयुष्मान ने भी जवाब दिया। आयुष्मान ने लिखा, ' लता दी आपका यह कहना मेरे लिए बहुत मायने रखता है। आपके इस प्रोत्साहन के लिए ही शायद मैंने मेहनत की थी। आशीर्वाद के लिए शुक्रिया।' न सिर्फ लता मंगेशकर की तारीफ बल्कि आयुष्मान के शुक्रिया को भी फैंस पसंद कर रहे हैं।
 

विज्ञापन
Lata Mangeshkar appreciated Ayushmann Khurrana for his film Andhadhun
अंधाधुन का पोस्टर - फोटो : सोशल मीडिया

बात अंधाधुन की करें तो फिल्म में आयुष्मान खुराना के साथ ही राधिका आप्टे और तब्बू मुख्य किरदार में थे। फिल्म में वरुण धवन के अंकल अनिल धवन का भी छोटा सा किरदार देखने को मिला था। वहीं आयुष्मान ने फिल्म का गाना 'आप से मिलकर' भी गाया था। गौरतलब है कि फिल्म अंधाधुन का निर्देशन श्रीराम राघवन ने किया था।

पढ़ें: विजेंदर से बोले परेश रावल- 'बॉक्सिंग और बकवास में फर्क समझें', बॉक्सर ने ऐसे किया पलटवार

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed