फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Lata Mangeshkar: लता मंगेशकर की कुछ ऐसी थी अधूरी प्रेम कहानी, इस वजह से ताउम्र रहीं अविवाहित

Thu, 28 Sep 2023 09:14 AM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रियंका नेगी Updated Thu, 28 Sep 2023 09:14 AM IST
विज्ञापन
Lata Mangeshkar birthday know unknown facts about legendary singer life and career
लता मंगेशकर - फोटो : सोशल मीडिया

सुरों की मल्लिका लता मंगेशकर आज भले ही हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन हिन्दी सिनेमा में उनके योगदान को हमेशा याद किया जाता रहेगा। उन्होंने 36 भारतीय भाषाओं में गाने रिकॉर्ड कराए हैं। लता मंगेशकर ने केवल हिंदी भाषा में 1,000 से ज्यादा गीतों को अपनी आवाज दी है। आज लता जी का जन्मदिन है और उनके इस खास दिन के मौके पर आइए चलते हैं गायिका के जीवन से जुड़ी कुछ दिलचस्प बाते जानते हैं।

Lata Mangeshkar birthday know unknown facts about legendary singer life and career
लता मंगेशकर - फोटो : social media

28 सितंबर 1929 को मध्यप्रदेश के इंदौर में जन्मीं लता मंगेशकर को गायिकी क्षेत्र में अतुल्य योगदान देने के लिए भारत रत्न, पद्म विभूषण, पद्म भूषण और दादासाहेब फाल्के अवॉर्ड सहित कई सम्मानों से नवाजा जा चुका है। लता मंगेशकर ने 36 भाषाओं में 50 हजार से ज्यादा गीतों को अपनी आवाज दी है। लता जी का जीवन तमाम उपलब्धियों से भरा रहा है। हालांकि, बचपन में उन्हें काफी संघर्षों का सामना करना पड़ा। जब वो 13 साल की थीं तभी दिल का दौरा पड़ने से उनके पिता गुजर गए थे। लता के पिता के दोस्त मास्टर विनायक उन्हें गायन और अभिनय की दुनिया में ले आए थे।

Lata Mangeshkar birthday know unknown facts about legendary singer life and career
लता मंगेशकर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

इस बात से तो हर कोई वाकिफ है कि लता जी ने कभी शादी नहीं की। लेकिन इसी के साथ यह सवाल भी उठता है कि आखिर उन्होंने शादी क्यों नहीं की। बताया जाता है कि लता जी को एक शख्स से प्यार था। लेकिन इनकी प्रेम कहानी अधूरी रह गई। शायद इसलिए ही उन्होंने कभी शादी नहीं की। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो लता मंगेशकर को डूंगरपुर राजघराने के महाराजा राज सिंह से लता मंगेशकर बेहद प्यार करती थीं। ये महाराजा लता के भाई ह्रदयनाथ मंगेशकर के दोस्त भी थे। कहा जाता है कि राज ने अपने माता-पिता से वादा किया था कि वो किसी भी आम घर की लड़की को उनके घराने की बहू नहीं बनाएंगे। इसी वजह से उन्होंने लता जी से शादी नहीं की।

विज्ञापन
विज्ञापन
Lata Mangeshkar birthday know unknown facts about legendary singer life and career
लता मंगेशकर - फोटो : फाइल

लता जी ने कभी इस बारे में बात नहीं की। उन्होंने शादी ना करने की वजह घर की जिम्मेदारी को बताया। उधर, राज ने भी कभी शादी ने की। राज ने लता जी का प्यार का नाम मिट्ठू रखा हुआ था। वह हमेशा अपने साथ एक टेप रिकॉर्डर लेकर चलते थे। जिसमें लता जी के कुछ गाने होते थे। राज लता जी से छह साल बड़े थे। उन्होंने क्रिकेट का काफी शौक था। 12 सितंबर साल 2009 को राजसिंह का निधन हो गया था। राज के अलावा लता जी ने कभी किसी से प्यार नहीं किया।

विज्ञापन
Lata Mangeshkar birthday know unknown facts about legendary singer life and career
लता मंगेशकर

लता जी आपने पांच भाई बहनों में सबसे बड़ी थीं, वह सभी से प्यार करती थीं। उनके प्यार का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उन्होंने अपने भाई-बहनों को पढ़ाने के लिए खुद पढ़ाई नहीं की। लता जी ने अपने पिता के साथ मराठी संगीत नाटक में काम किया। महज 14 साल की उम्र में उन्होंने बड़े कार्यक्रमों और नाटकों में अभिनय करना शुरू कर दिया था। लता जी की आवाज का हर कोई दीवाना है। आज भी उनकी आवाज का जादू लोगों के सिर चढ़कर बोलता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed