भारतरत्न स्वर कोकिला लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar Health Update) की तबीयत में अब सुधार आ रहा है। इस बात की जानकारी आशा भोसले ने दी है। आशा भोसले ने लता मंगेशकर से मुलाकात की है। इस दौरान डॉक्टरों ने आशा भोसले को बताया कि अब लता मंगेशकर स्थिर हैं। बता दें कि शनिवार दोपहर ही लता मंगेशकर की हालत फिर नाजुक हो गई थी। उन्हें दोबारा वेंटिलेटर पर शिफ्ट किया गया था। गायिका को 8 जनवरी को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। उन्हें उम्र से संबंधी अन्य समस्याएं भी हैं। इस बीच देश भर में उनके जल्द स्वस्थ होने के लिए प्रार्थना और दुआएं की जा रही हैं।
Lata Mangeshkar Health Update: बहन आशा भोसले ने की लता मंगेशकर से मुलाकात, बताई कैसी है अब स्वर कोकिला की हालत
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Sat, 05 Feb 2022 05:09 PM IST
सार
लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar Health Update) की हालत फिर नाजुक हो गई है। उन्हें दोबारा वेंटिलेटर पर शिफ्ट किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन