हिंदी सिनेमा की मशहूर गायिका लता मंगेशकर अभी भी अस्पताल में भर्ती हैं। लता मंगेशकर की तबीयत को लेकर उनकी टीम लगातार जानकारी दे रही है। 90 वर्षीय गायिका लता मंगेशकर बीते सोमवार से अस्पताल में भर्ती हैं। उन्हें सांस लेने में दिक्कत होने के बाद ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका इलाज चल रहा है। लता मंगेशकर के ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया गया है कि उनकी तबीयत में सुधार आ रहा है।
अब कैसी है लता मंगेशकर की तबीयत? मीटू पर अनु मलिक ने चुप्पी तोड़ी, ये हैं आज की 5 बड़ी खबरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टीवी और फिल्मों की मशहूर एक्ट्रेस विद्या सिन्हा का तीन महीने पहले 15 अगस्त को निधन हो गया था । वो 72 साल की थीं । 15 नवंबर को विद्या की 73वीं बर्थ एनिवर्सरी है। विद्या ने अमिताभ बच्चन जैसे दिग्गज सितारों के साथ काम किया । आखिरी दिनों में वो टीवी सीरियल में काम कर रही थीं ।
दो शादियां और पति पर पुलिस केस, ऐसी थी इस एक्ट्रेस की दुख भरी जिंदगी
फेमस फिल्म मेकर और प्रोड्यूसर अर्जुन हिंगोरानी का आज जन्मदिन है। 60 से लेकर 90 के दशक में उन्होंने बॉलीवुड पर राज किया। अर्जुन की बेहतरीन फिल्मों में कौन करे कुर्बानी, सहेली,कहानी किस्मत की, खेल खिलाड़ी शामिल हैं। बीते साल 92 साल की उम्र में उनका निधन हो गया।
3 दशकों तक इस बॉलीवुड डायरेक्टर ने किया था परदे पर राज, धर्मेंद्र को दिया था पहला ब्रेक
अपने अजीबो-गरीब बयानों की वजह से हमेशा चर्चा में रहने वाले पाकिस्तान के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री फवाद चौधरी को अब भारतीय फिल्म पानीपत से परेशानी है। उनका आरोप है कि फिल्म में इतिहास से छेड़छाड़ की गई है।
'पानीपत' पर पाकिस्तान के मंत्री को ऐतराज, कहा- 'फिल्म में मुसलमान शासक को जालिम दिखाया गया'
मीटू आंदोलन के तहत कई सेलेब्स पर आरोप लगाए गए। इस लिस्ट में गायक-संगीतकार अनु मलिक का भी नाम शामिल है। सोना महापात्रा और श्वेता पंडित ने उन पर गंभीर आरोप लगाए थे। इस पर नेहा भसीन ने भी सोना का उनका समर्थन किया। इसी के चलते अनु मलिक को 'इंडियन आइडल' सीजन 10 बीच में ही छोड़ना पड़ा था। हालांकि वो एक बार फिर इंडियन आइडल के 11वें सीजन में जज बनकर आ चुके हैं। लेकिन लगातार उनकी वापसी पर सवाल उठाए जा रहे हैं। इस बीच अनु मलिक ने एक ओपन लेटर लिखकर अपने ऊपर लगे आरोपों पर चुप्पी तोड़ी है।
अनु मलिक ने मीटू के तहत लगे आरोपों पर तोड़ी चुप्पी, बोले- मैं दो बेटियों का पिता हूं और...