फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कैसी है लता मंगेशकर की तबीयत? रेखा-श्रीदेवी को मिला कौन सा अवॉर्ड, बॉलीवुड की पांच खबरें

Fri, 15 Nov 2019 07:41 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Fri, 15 Nov 2019 07:41 PM IST
विज्ञापन
Lata Mangeshkar health update to Sridevi Relkha to be honoured with Akkineni Nageswara Rao awards
Lata Mangeshkar , Sridevi and Rekha - फोटो : file photo

लता मंगेशकर की तबीयत में सुधार 


सांस में तकलीफ के चलते बीते कुछ दिनों से लता मंगेशकर की तबीयत में लगातार सुधार हो रहा है। इस  बात की जानकारी उनकी टीम लगातार दे रही है। लता दीदी की टीम ने नया हेल्थ अपडेट जारी किया है। लता दीदी की टीम के मुताबिक- 'हमें आपको बताने में खुशी हो रही है कि आपकी सभी प्रार्थनाओं और शुभकामनाओं का असर हो रहा है। लता दीदी की सेहत पहले से बेहतर है।' 
 

Lata Mangeshkar health update to Sridevi Relkha to be honoured with Akkineni Nageswara Rao awards
sridevi and rekha - फोटो : file photo

रेखा और श्रीदेवी को किया जाएगा सम्मानित
अभिनय से लोगों के दिलों पर धाक जमाने वाली मशहूर अभिनेत्रियां रेखा और श्रीदेवी को डॉ अक्कीनेनी नागेश्वर राव अवॉर्ड से सिनेमाजगत में योगदान के लिए सम्मानित किया जाएगा। तेलुगू सुपरस्टार नागार्जुन ने गुरुवार को इस बात की जानकारी दी। नागार्जुन और उनका परिवार हर साल अक्कीनेनी नागेश्वर रॉव की याद में हस्तियों को इस अवॉर्ड के लिए सम्मानित करता है। इस बार रेखा और श्रीदेवी को साल 2018 और 2019 को एएनआर नेशनल अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा। 

Lata Mangeshkar health update to Sridevi Relkha to be honoured with Akkineni Nageswara Rao awards
Rajpal Yadav - फोटो : twitter

'कुली नंबर वन' में नजर आएंगे राजपाल यादव
जेल से छूटने के बाद बॉलीवुड अभिनेता राजपाल यादव एक बार फिर से फिल्मों में वापस आने के लिए एकदम तैयार हैं। राजपाल यादव 'मुझसे शादी करोगी' और 'भूल भुलैया' जैसी फिल्मों में अपने अभिनय की छाप छोड़ चुके हैं। हिंदुस्तान टाइम्स वेबसाइट में छपी रिपोर्ट के मुताबिक राजपाल यादव 'टाइम टू डांस', 'बोले 'चूड़ियां' के अलावा 'कुली नंबर वन' फिल्म में भी नजर आएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Lata Mangeshkar health update to Sridevi Relkha to be honoured with Akkineni Nageswara Rao awards
हमजा - फोटो : social media

पाकिस्तानी अभिनेता हमजा अली अब्बास ने छोड़ा अभिनय
पाकिस्तानी अभिनेता हमजा अली अब्बास ने अभिनय छोड़ने का फैसला किया है। इस बात की जानकारी अभिनेता ने खुद ट्विटर पर एक वीडियो पोस्ट करके दी। इस वीडियो में हमजा ने कहा कि उन्होंने दस साल की रिसर्च के बाद सिनेमाजगत छोड़ने का फैसला किया। वीडियो में हमजा ने कहा कि अब अपनी जिंदगी इस्लाम के अनुसार ढालने की कोशिश करेंगे। 
 

विज्ञापन
Lata Mangeshkar health update to Sridevi Relkha to be honoured with Akkineni Nageswara Rao awards
Inaaya and Taimur - फोटो : instagram

आइसक्रीम खाते दिखे तैमूर-इनाया 
बाल दिवस पर सोहा अली खान ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर साझा की। इस तस्वीर में तैमूर और इनाया आइसक्रीम का लुत्फ उठाते नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर में तैमूर आइसक्रीम खा रहे हैं जबकि इनाया उन्हें घूरती हुई नजर आ रही हैं। इस तस्वीर में दोनों ही क्यूट लग रहे हैं। 

यह भी पढ़ें- मां-बाप ने बचपन में छोड़ा, अकेलेपन से जूझती रहीं मरियटा, कहानी सुन अमिताभ हुए भावुक
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

The first lick of an ice-cream is one of the purest joys of childhood - even if that ice-cream isn’t yours or especially if that ice-cream isn’t yours !! #happychildrensday

A post shared by Soha (@sakpataudi) on

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed