बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहते हैं। अक्सर वो अपनी शूटिंग या पर्सनल लाइफ से जुड़ी तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। बाल दिवस के मौके पर भी बिग बी ने अपने बेटे अभिषेक बच्चन द्वारा लिखा गया पत्र शेयर किया। इस पत्र को अभिषेक ने खुद अपने पिता के लिए लिखा था। ये पत्र सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है और यूजर्स इसे बहुत पसंद कर रहे हैं। अभिषेक बच्चन समेत कई सितारों ने इसपर कमेंट किए हैं।
अमिताभ बच्चन ने शेयर किया अभिषेक का पत्र, जूही, इलियाना समेत इन सितारों ने किए ऐसे कमेंट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पत्र में अभिषेक लिखते हैं कि वो मां जया और दीदी श्वेता का ख्याल रखेंगे। लिखा है, 'डार्लिंग पापा, आप कैसे हैं। हम सब ठीक हैं और मैं आपको बहुत ज्यादा मिस कर रहा हूं। पापा आप जल्दी घर आ जाओगे। पापा मैं भगवान से आपकी मुस्कुराहट के लिए प्रार्थना कर रहा हूं। पापा, भगवान हमारी प्रार्थनाएं सुन रहे हैं। आप चिंता मत करना, मैं मम्मी, श्वेता दीदी और घर का ध्यान रखूंगा। मैं शरारतें भी करता हूं। आई लव यू पापा... आपका डार्लिंग बेटा, अभिषेक'।
T 3549 - Abhishek in his glory .. a letter to me when I was away on a long outdoor schedule ..
पूत सपूत तो क्यूँ धन संचय ; पूत कपूत तो क्यूँ धन संचय pic.twitter.com/Tatw1VU1oj
इस पत्र को शेयर करते हुए अमिताभ ने कैप्शन में लिखा, 'ये पत्र अभिषेक ने तब लिखा, जब मैं लंबे आउटडोर शेड्यूल पर था। पूत सपूत तो क्यों धन संचय ; पूत कपूत तो क्यों धन संचय'। बिग बी के ट्वीट को अभिषेक ने भी शेयर किया है। अभिषेक ने लिखा, 'साफ है कि ये (लेटर) मैंने लेटर राइटिंग कोर्स करने से पहले लिखा है।' बिग बी के इस पोस्ट को देख लोग खुद को रोक नहीं पाए और इसे जमकर शेयर कर रहे हैं।
. @SrBachchan evidently before I took a creative letter writing course. 🤦🏽♂️ https://t.co/VWWMISYgat
इस पोस्ट पर कमेंट्स करने से सेलेब्स भी खुद को रोक ना पाए। अभिनेत्री जूही चावला, इलियाना डिक्रूज और गौहर खान ने इस पोस्ट पर कमेंट्स किए हैं। साथ ही बिग बी के फैन्स ने भी इस पोस्ट पर कमेंट्स किए हैं।
Adorable .......!!,,❤️❤️❤️🌟🌟🌟😇😇😇 Awwww my heart! How adorable is this!!! 🥺🥺🥺
बता दें कि इन दिनों अमिताभ बच्चन 'कौन बनेगा करोड़पति' का 11वां सीजन होस्ट कर रहे हैं। हाल ही में खबर आई थी कि अमिताभ फिल्मों से ब्रेक लेने जा रहे हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि इन दिनों बिग बी के स्वास्थ्य में काफी उतार चढ़ाव देखा जा रहा है। पिछले दिनों बिग बी लीवर की समस्या की वजह से अस्पताल में भी भर्ती थे।