{"_id":"5dce9d118ebc3e5494743c2c","slug":"rani-mukerji-film-mardaani-2-came-in-controversy-protest-register-lok-sabha-speaker-om-birla","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जानें क्यों ट्रेलर रिलीज होते ही विवादों में आई मर्दानी 2, लोकसभा स्पीकर तक पहुंची बात","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
जानें क्यों ट्रेलर रिलीज होते ही विवादों में आई मर्दानी 2, लोकसभा स्पीकर तक पहुंची बात
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: anand anand
Updated Fri, 15 Nov 2019 06:28 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
मर्दानी 2
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड अभिनेत्री रानी मुखर्जी की फिल्म 'मर्दानी 2' का गुरुवार को ट्रेलर रिलीज हुआ। फिल्म के ट्रेलर को दर्शकों ने काफी पसंद किया, लेकिन मर्दानी 2 का ट्रेलर रिलीज होते ही विवादों में आ गया है। कोटा के लोगों ने भारतीय जनता पार्टी के सांसद और लोकसभा स्पीकर ओम बिरला को रानी मुखर्जी की मर्दानी 2 के खिलाफ शिकायत दर्ज करते हुए कहा है कि इस फिल्म में कोटा को गलत तरीके से दिखाने की कोशिश की गई है।
2 of 4
Mardaani 2
- फोटो : amar ujala mumbai
अंग्रेजी वेबसाइट इंडिया टुडे की खबर के अनुसार कोटा के रहने वाले कुछ लोगों ने रानी मुखर्जी की फिल्म मर्दानी 2 के खिलाफ प्रदर्शन किया है। गौरतलब है कि फिल्म मर्दानी 2 की शूटिंग राजस्थान के कोटा में हुई है। मर्दानी 2 के ट्रेलर के अनुसार फिल्म में लड़कियों के साथ हुई दुष्कर्म जैसी घटानाओं को दिखाया गया। फिल्म की ज्यादातर शूटिंग कोटा में हुई है, ऐसे में कोटा के लोगों ने मर्दानी 2 के मेकर्स पर आरोप लगाया है कि फिल्म में उनके शहर को गलत तरीके से पेश किया है।
3 of 4
om birla
- फोटो : ANI
कोटा के व्यापारियों और समाज सेवकों ने सांसद ओम बिरला के पास मर्दानी 2 के खिलाफ शिकायत दर्ज की है। उन्होंने अपनी शिकायत में कहा है कि कोटा को फिल्म में गलत तरीके से चित्रण किया गया जो इंजीनियरिंग और मेडिकल की तैयारी के लिए जाना जाता है। लोगों ने अपनी शिकायत में मर्दानी 2 के मेकर्स से मांग की है कि फिल्म से कोटा शहर का नाम हटा दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
मर्दानी
- फोटो : फिल्म
बता दें कि गुरुवार को रानी मुखर्जी अभिनत फिल्म मर्दानी 2 का ट्रेलर रिलीज किया गया। फिल्म में रानी शिवानी शिवाजी रॉय की भूमिका में नजर आ रही हैं। पुलिस की वर्दी में एक बार फिर रानी जोरदार लग रही हैं। वहीं फिल्म का ट्रेलर भी काफी शानदार है। गौरतलब है कि फिल्म मर्दानी 2, साल 2014 में आई मर्दानी का सीक्वल है, जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया था। 13 दिसंबर 2019 को मर्दानी 2 रिलीज होगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।