{"_id":"5dca0d158ebc3e5b261238b5","slug":"lata-mangeshkar-is-still-in-hospital-sister-usha-mangeshkar-reveals","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"लता मंगेशकर को नहीं मिली अस्पताल से छुट्टी, बहन ऊषा ने इंटरव्यू में किया खुलासा!","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
लता मंगेशकर को नहीं मिली अस्पताल से छुट्टी, बहन ऊषा ने इंटरव्यू में किया खुलासा!
लता मंगेशकर को रविवार देर रात सांस लेने की तकलीफ के चलते मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। उसके बाद खबर आई कि हालत स्थिर होने के बाद उन्हें वापस घर भेज दिया गया है। उनकी टीम की ओर से जारी किए गए बयान में बताया गया कि, 'वायरल के चलते सांस लेने में दिक्कत (viral chest congestion) हो रही थी। जिसके बाद उनकी उम्र का ख्याल रखते हुए उन्हें देर रात अस्पताल ले जाया गया।
2 of 5
lata mangeshkar
- फोटो : social media
पीटीआई की एक रिपोर्ट के मुताबिक रविवार को देर रात 2 बजे उन्हें सांस लेने में तकलीफ हुई थी। जिसके बाद उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। हालांकि स्पॉटबॉय की खबर में दावा किया गया है कि लता जी अभी भी अस्पताल में हैं। वेबसाइट के मुताबिक उन्होंने लता जी की बहन ऊषा मंगेशकर से बातचीत की है। जिसमें उन्होंने कहा कि अभी लता मंगेशकर को एक-दो दिन और अस्पताल में रखा जाएगा।
3 of 5
lata mangeshkar
स्पॉटबॉय से बातचीत में ऊषा मंगेशकर ने कहा, 'लता दीदी अब 90 वर्ष की हो चुकी हैं। अब वह ठीक हैं। डॉक्टर ने हमसे कहा कि अब हम उन्हें घर ले जा सकते हैं। लेकिन हमने उनकी उम्र देखते हुए उन्हें अस्पताल में एक-दो दिन और रखने का फैसला किया है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
lata mangeshkar
उन्होंने कहा, 'लता जी को उसने वायरल बुखार और पेट में समस्या थी। आजकल दवाएं और तकनीक अच्छी है, इसलिए यह काम करती है। लेकिन फिर, जैसा कि मैंने कहा कि वह 90 वर्ष की हैं, इसलिए हमने सोचा कि यह बेहतर होगा। घर पर उनका इलाज कराना ठीक नहीं होगा।'
विज्ञापन
5 of 5
लता मंगेशकर
बता दें कि 28 सितंबर को ही लता ने अपना 90वां जन्मदिन मनाया था। वहीं बात उनके करियर की करें तो लता मंगेशकर करीब एक हजार से अधिक हिंदी गाने गा चुकी हैं। वहीं उन्हें 2001 में भारत रत्न से भी सम्मानित किया गया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।