स्वरों की मल्लिका और भारत रत्न से सम्मानित लता मंगेशकर अब हमारे बीच नहीं रहीं। लता मंगेशकर ने रविवार सुबह 8 बजकर 12 मिनट पर अपनी अंतिम सांस ली। लता जी के जाने से बॉलीवुड के साथ-साथ पूरा देश दुख में है। हर कोई उन्हें नम आंखों के साथ याद कर रहा है। लेकिन ये भी एक सच्चाई है कि स्वर कोकिला बेशक अब हमारे बीच नहीं हैं वह अपने गानों की वजह से हमेशा लोगों के दिलों में जिंदा रहेंगी। लता मंगेशकर ने अपने शानदार करियर में अनगिनत गाने गाकर लोगों का प्यार हासिल किया है।
Lata Mangeshkar passed away: सिंगर बनने से पहले एक्टिंग करती थीं लता मंगेशकर, बोनी कपूर की इस फिल्म में आई थीं नजर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बोनी कपूर की फिल्म में नजर आईं लता मंगेशकर
लता मंगेशकर निर्देशक बोनी कपूर की फिल्म ‘पुकार’ में नजर आई थीं। इस फिल्म में एक गाना है ‘एक तू ही भरोसा।’ फिल्म में ये गाना स्कूल के बच्चों की प्रार्थना पर फिल्माया गया था, जिसमें लता मंगेशकर भी नजर आई थीं। वह इसमें बच्चों के साथ गाने की एक्टिंग करती दिखी थीं। लता मंगेशकर के इस अंदाज को फैंस ने खूब पसंद किया है। हालांकि, ये पहली बार नहीं था जब लता दीदी पर्दे पर दिखी थीं।
पिता के नाटक में निभाया था किरदार
लता जी का झुकाव संगीत और अभिनय की तरफ बचपन से ही था, क्योंकि उनके पिता दीनानाथ मंगेशकर एक रंगमंच कलाकार थे। इसी वजह से वह छोटी उम्र में ही अपने पिता के साथ संगीत और अभिनय की दुनिया से जुड़ गईं। एक बार लता जी के पिता ने प्ले ‘भाव बंधन’ डायरेक्ट किया था। इस नाटक में लता जी ने ‘लतिका’ नाम का किरदार निभाया था। यानी एक सिंगर बनने से पहले लता मंगेशकर बचपन में ही अभिनय की दुनिया में कदम रख चुकी थीं।
इन फिल्मों में किया काम
लता मंगेशकर जब 13 साल की थीं तब उन्होंने अपने पिता को खो दिया था। पांच भाई-बहनों में सबसे बड़ी होने पर लता जी ने अपने घर की जिम्मेदारी निभाई। 13 साल की छोटी उम्र में उन्होंने 1942 में आई फिल्म 'पहिली मंगलागौर' में एक्टिंग की थी। कुछ फिल्मों में उन्होंने अभिनेता और अभिनेत्रियों की बहन के किरदार किए थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्होंने साल 1942 से 1948 तक करीब 8 से अधिक फिल्मों में एक्टिंग की थी।
36 भाषाओं में गाए गाने
लता मंगेशकर जब सिंगिंग की दुनिया में अपने कदम आगे बढ़ा रही थीं तब उन्हें भी काफी रिजेक्शन का सामना करना पड़ा था। लेकिन उन्होंने कभी हार नहीं मानी। अपने एक शानदार करियर में लता दीदी ने दुनियाभर की 36 भाषाओं में 50 हजार से ज्यादा गाना गाए हैं। इसमें बॉलीवुड के एक से एक सुपरहिट गाने शामिल हैं।