{"_id":"5c14f411bdec225712760e66","slug":"lata-mangeshkar-sang-a-song-in-isha-ambani-mumbai-reception","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"VIDEO: ईशा अंबानी का कन्यादान होते ही जब गूंजी लता मंगेशकर की आवाज़, सभी सितारे रह गए स्तब्ध","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
VIDEO: ईशा अंबानी का कन्यादान होते ही जब गूंजी लता मंगेशकर की आवाज़, सभी सितारे रह गए स्तब्ध
रिलायंस इंडस्ट्री के मालिक मुकेश अंबानी की इकलौती बेटी ईशा अंबानी की शादी 12 दिसंबर को हो चुकी है। ऐसे में हमारे पास शादी का ये खास वीडियो है जो आपको पूरी तरह से भावुक कर देगा। ये वीडियो शादी के मंडप का है जहां मुकेश और नीता की आंखे नम हो रही है। इस भावुक माहौल में स्वर कोकिला लता मंगेशकर की आवाज गूंज उठी जिसे सुन वहां मौजूद सभी देसी और विदेशी मेहमान स्तब्ध रह गए...देखिए ये वीडियो और महसूस कीजिए उस क्षण को सिर्फ अमर उजाला डॉट कॉम पर...
2 of 5
isha ambani
वीडियो में शादी के मंडप के पास अमिताभ बच्चन पत्नी जया बच्चन के साथ दिख रहे हैं। तो वहीं साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत भी पत्नी संग इस खास मौके पर मौजूद थे। लेकिन कन्यादान होते ही जैसे इन्होंने लता मंगेशकर की आवाज सुनी ये ध्यानमग्न हो गए। वहीं, वीडियो में बेटी ईशा को मंडप पर आते देख मुकेश और नीता की आंखों से पानी छलक उठा है।
3 of 5
deol family isha ambani wedding reception
- फोटो : Instagram
बता दें कि बीती रात ईशा-आनंद का मुंबई रिसेप्शन जियो गार्डन में आयोजित किया गया था जिसमें एक बार फिर बॉलीवुड, राजनीति, उद्योग और खेल जगत से कई दिग्गज हस्तियां शामिल हुई थीं। इसमें कांग्रेस के नेता कपिल सिब्बल और जम्मू एंड कश्मीर एनसी नेता और पूर्व मुख्यमंत्री फारुख अबदुल्ला ने भी शिरकत की थी। पब्लिक इवेंट से दूर रहने वाले एक्टर सनी देओल भी अपनी सौतेली मां और एक्ट्रेस हेमा मालिनी संग पार्टी में पहुंचे। बता दें कि सनी की बहन ईशा देओल भी पार्टी में पति के साथ आई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Isha ambani
खबर है कि ईशा की शादी में मुकेश ने 700 करोड़ रुपये से भी ज्यादा का खर्चा किया था जिसमें उन्होंने चार दिन तक लगातार अन्न सेवा कर 5100 से अधिक गरीब लोगों को मुफ्त में खाना भी खिलाया था। वहीं, देसी और विदेशी मेहमानों के लिए उदय विलास में आने-जाने के लिए 90 से ज्यादा चार्टेड चॉपर बुक किए थे।
विज्ञापन
5 of 5
isha ambani reception
- फोटो : instagram
आखिर में आपको बता दें कि ईशा अंबानी की शादी उद्योगपति अजय पीरामल के बेटे आनंद पीरामल से हुई है। ईशा मुकेश की इकलौती बेटी हैं। अब मुकेश के बड़े बेटे आकाश अंबानी की शादी की होनी है। गौरतलब है कि आकाश की सगाई श्लोका मेहता से हो चुकी है और अब बस शादी की शहनाई गूंजनी है। वहीं, मुकेश के छोटे बेटे अनंत भी शादी के हर फंक्शन के दौरान अपनी गर्लफ्रेंड के साथ नजर आए थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।