फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अजय देवगन से नाराजगी के बाद अब लता मंगेशकर हुईं खुश, ट्विटर पर बताई वजह

Sun, 24 Feb 2019 10:03 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Sun, 24 Feb 2019 10:03 AM IST
विज्ञापन
lata mangeshkar share happiest moments for her sister
lata mangeshkar

बॉलीवुड की स्वर कोकिला लता मंगेशकर बेहद खुश हैं। ट्विटर पर उन्होंने अपनी खुशी जाहिर करते हुए कुछ तस्वीरें और पोस्ट भी शेयर की है। आपको बता दें कि लता अजय देवगन की फिल्म 'टोटल धमाल' को लेकर अपसेट चल रही थीं। 

lata mangeshkar share happiest moments for her sister
ajay devgn, lata mangeshkar - फोटो : social media

लता ने इस शुक्रवार को रिलीज हुई फिल्म 'टोटल धमाल' के मुंगड़ा गाने को लेकर आपत्ति जताई थी। फिल्म टोटल धमाल में मुंगड़ा गाने को रीक्रिएट किया गया है। यह ओरिजिनल गाना 1978 में बनी फिल्म इनकार का है जिसे हेलन पर फिलमाया गया था। 

lata mangeshkar share happiest moments for her sister
total dhamaal

इस गाने को लता मंगेशकर की बहन उषा मंगेशकर ने गाया था। फिल्म के इस गाने में सोनाक्षी सिन्हा हैं। लता मंगेशकर ने इस गाने के रीक्रिएट वर्जन पर आपत्ति जताई है। लता मंगेशकर पहले से ही पुराने गाने को रीक्रिएट करने के खिलाफ हैं और कई गानों के रीक्रिएशन पर भी वो आपत्ति जता चुकी हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
lata mangeshkar share happiest moments for her sister
lata mangeshkar - फोटो : YouTube

साल 1978 में रिलीज हुई फिल्म 'इंकार' में गाना 'मुंगड़ा' फिल्माया गया था। इस गाने को उषा मंगेशकर ने गाया था। सिर्फ लता मंगेशकर ने ही नहीं उषा मंगेशकर ने भी इस पर आपत्ति जताई है। टोटल धमाल का निर्देशन इंद्र कुमार ने किया है। 

विज्ञापन
lata mangeshkar share happiest moments for her sister
d

रविवार को लता मंगेशकर की खुशी का राज उनकी बहन उषा खन्ना को डॉक्ट्रेट की उपाधि मिलना है। लता ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर लिखा-'नमस्कार, मुझे आप सबसे ये बात साझा करने में बहुत खुशी हो रही है कि आज मेरी छोटी बहन उषा मंगेशकर को एमआईटी-एडीटी यूनिवर्सिटी, पुणे ने ऑनरेबल डॉक्ट्रेट से सम्मानित किया है। मुझे इस बात पर गर्व है कि हमारे घर में डॉक्ट्रेट प्राप्त करने वाली उषा पांचवीं हैं।'



 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed