{"_id":"5baddf3e867a557f220fa16b","slug":"lata-mangeshkar-sung-1000-hindi-song-in-film-industry","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पिता नहीं चाहते थे फिल्मों में गाना गाएं लता, फिर कैसे बनीं इंडस्ट्री के 25000 गानों की मालकिन","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
पिता नहीं चाहते थे फिल्मों में गाना गाएं लता, फिर कैसे बनीं इंडस्ट्री के 25000 गानों की मालकिन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
स्वर कोकिला भारत रत्न लता मंगेशकर आज 89 वर्ष की हो गई हैं। तकरीबन एक हजार हिंदी फिल्मों में अपनी आवाज दे चुकीं स्वर साम्राज्ञी लता मंगेशकर अब बहुत कम नए गानों को अपनी आवाज दे रही हैं । फिर भी उनके प्रशंसकों में कोई कमी नहीं आई है। आज भी लता दीदी के फैन उनकी मखमली आवाज के कायल हैं। जानें, लता जी के बारे में खास बातें...
2 of 7
lata mangeshkar
लता जी का जन्म 28 सितम्बर, 1929 को मध्यप्रदेश में इंदौर के एक मध्यम वर्गीय मराठी परिवार में हुआ था। लता मंगेशकर ने वर्ष 1942 में 'किटी हसाल' के लिए अपना पहला गाना गाया। लता जी के पिता दीनानाथ मंगेशकर को लता का फिल्मों में पार्श्व गायिका के तौर गाना पसंद नहीं था। इसीलिए उनके पिता ने उस फिल्म से लता के गाए गीत को हटवा दिया था।
3 of 7
lata mangeshkar
इसी वर्ष उन्हें ‘मंगलगौर’ में अभिनय करने का मौका मिला। लता जी का पहला हिन्दी गाना 'पा लूं कर जोरी’ है जिसे उन्होंने 1946 में रिलीज वसंत जोगलेकर की फिल्म 'आप की सेवा में’ लिए गाया था। वर्ष 1974 से 1991 तक विश्व में सर्वाधिक गीतों की रिकार्डिंग करवाने वाली लता दीदी का नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड्स में दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
lata mangeshkar
इतना ही नहीं लता दीदी एसडी बर्मन, शंकर जयकिशन, हेमन्त कुमार, सी. रामचंद्र, मदनमोहन, और सलिल चौधरी जैसे नामीगिरामी संगीतकारों की चहेती गायिका रही हैं। लताजी के जन्मदिवस पर एक बार फिल्मकार यश चोपड़ा ने कहा था, "लताजी ने हमें संगीत के माध्यम से काफी कुछ दिया है, जैसे प्रेम और अनुराग। मुझे उम्मीद है कि वह हमेशा जीवित रहेंगी और हमें उनका आशीर्वाद प्राप्त होता रहेगा। मैं उनके काफी करीब रहा हूं और बेहद खुश हूं। मुझे गर्व है कि वह भी मुझसे लगाव रखती हैं।"
विज्ञापन
5 of 7
lata mangeshkar
'जब कभी भी जी चाहे’ (दाग), 'कभी कभी मेरे दिल में’(कभी कभी), 'नीला आसमां सो गया’ (सिलसिला), 'मेरी बिंदिया तेरी निंदिया’ (लम्हे), 'ढोलना’ (दिल तो पागल है) और 'तेरे लिए’ (वीर जारा) जैसे लता के मशहूर गीत हैं जो उन्होंने यश चोपड़ा के लिए गाए। लता दीदी चाहे फिल्म जगत को कई साल पहले अलविदा कह चुकी हैं, फिर भी संजय लीला भंसाली और मधुर भंडारकर जैसे बहुत-से फिल्मकारों की वह पहली पसंद हैं ।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।