सब्सक्राइब करें

इस मदद के लिए लता मंगेशकर ने विकास खन्ना को कहा शुक्रिया, जवाब मिला- 'दिल और जान... सब आपके लिए'

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Avinash Pal Updated Tue, 28 Apr 2020 12:49 PM IST
विज्ञापन
Lata Mangeshkar thanks chef Vikas Khanna for donating PPE kits to Deenanath Mangeshkar Hospital
लता मंगेशकर और विकास खन्ना - फोटो : सोशल मीडिया

पूरे देश में कोरोना वायरस के खिलाफ जंग जारी है। एक तरफ जहां आम लोगो घर में रहकर कोरोना के खिलाफ युद्ध लड़ रहे हैं तो वहीं सितारे आर्थिक रूप से मदद करने के साथ ही जरूरतमंदों को भोजन उपलब्ध करवाने में मदद कर रहे हैं। इसके साथ ही सितारे कोरोना योद्धाओं की भी हर संभव मदद करने की कोशिश कर रहे हैं। इस बीच शेफ विकास खन्ना को लता मंगेशकर ने धन्यवाद दिया है।

Trending Videos
Lata Mangeshkar thanks chef Vikas Khanna for donating PPE kits to Deenanath Mangeshkar Hospital
लता मंगेशकर - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल बता दें कि हाल ही में शेफ विकास खन्ना ने दीनानाथ मंगेशकर हॉस्पिटल, पुणे को एक हजार पीपीई (पर्सनल प्रोटेक्शन इक्यूपमेंट) किट उपलब्ध करवाई हैं। ऐसे में लता मंगेशकर ने ट्विटर पर लिखा, 'स्टार शेफ विकास खन्ना जी ने हमारे दीनानाथ मंगेशकर हॉस्पिटल को एक हजार पीपीई किट्स उपलब्ध करवाए हैं। पूरा मंगेशकर परिवार और हमारा दीनानाथ मंगेशकर अस्पताल का परिवार उनके आभारी हैं।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Lata Mangeshkar thanks chef Vikas Khanna for donating PPE kits to Deenanath Mangeshkar Hospital
vikas khanna - फोटो : Social Media

विकास खन्ना ने भी ट्विटर पर जवाब देते हुए लता मंगेशकर को सभी के लिए प्रेरणा बताया। विकास खन्ना ने अपने जवाबी ट्वीट में लिखा, 'प्यारी लता जी, आप हम सबके लिए प्रेरण हैं। दिल, जान, सब आपके लिए है।' इसके साथ ही विकास खन्ना ने दिल के इमोजी का भी इस्तेमाल किया है।

Lata Mangeshkar thanks chef Vikas Khanna for donating PPE kits to Deenanath Mangeshkar Hospital
lata mangeshkar

सोशल मीडिया यूजर्स लता मंगेशकर और विकास खन्ना के ट्वीट को काफी पसंद कर रहे हैं और रिएक्ट कर रहे हैं। बता दें कि दीनानाथ मंगेशकर हॉस्पिटल की स्थापना लता मंगेशकर ट्रस्ट द्वारा की गई थी। वहीं अस्पताल का नाम लता मंगेशकर के पिता व दिग्गज संगीतकार दीनानाथ मंगेशकर के नाम पर किया गया है।

विज्ञापन
Lata Mangeshkar thanks chef Vikas Khanna for donating PPE kits to Deenanath Mangeshkar Hospital
lata mangeshkar
गौरतलब है कि 24 अप्रैल को ही मास्टर दीनानाथ मंगेशकर की 78वीं पुण्यतिथि थी। ऐसे में लता मंगेशकर ने सोशल मीडिया पर इसको लेकर पोस्ट किया था। लता ने लिखा था, 'मेरे परमपूज्य पिताजी मास्टर दीनानाथ मंगेशकर जी की 78वी पुण्यतिथि है। इस साल हम कोरोना की वजह से पुण्यतिथि का कार्यक्रम नहीं कर सके, इसका हमें दुख है। इस साल हम दीनानाथ प्रतिष्ठान की तरफ प्रीति पाटकर जी की प्रेरणा फाउंडेशन को पाँच लाख और मेरी तरफ से दस लाख की राशि दे रहे हैं।'
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A special message of gratitude, hope and the legacy of the family from Lata didi on the death anniversary of her father, Master Deenanath Mangeshkar

A post shared by Lata Mangeshkar (@lata_mangeshkar) on

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed