फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लता मंगेशकर अस्पताल में भर्ती और गायिका गीता की हादसे में मौत, ये हैं इस हफ्ते की पांच बड़ी खबरें

Sun, 17 Nov 2019 12:30 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क
एंटरटेनमेंट डेस्क Published by: shrilata biswas Updated Sun, 17 Nov 2019 12:30 PM IST
विज्ञापन
lata mangeshkar to geeta mali here top weekly news
बॉलीवुड टॉप न्यूज - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड में इस हफ्ते कई बड़ी खबरें सुर्खियों में रहीं। लता मंगेशकर को अस्पताल में भर्ती कराया गया वहीं एक गायिका के साथ सड़क हादसा हो गया जिसमें उनकी जान चली गई। आगे की स्लाइड में इस हफ्ते की पांच बड़ी खबरें।

lata mangeshkar to geeta mali here top weekly news
लता मंगेशकर - फोटो : सोशल मीडिया

लता मंगेशकर अस्पताल में भर्ती
मशहूर गायिका लता मंगेशकर अभी भी अस्पताल में भर्ती हैं। लता मंगेशकर की तबीयत को लेकर उनकी टीम लगातार जानकारी दे रही है। 90 वर्षीय गायिका लता मंगेशकर बीते सोमवार से अस्पताल में भर्ती हैं। उन्हें सांस लेने में दिक्कत होने के बाद ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनका इलाज चल रहा है। लता मंगेशकर के ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया गया है कि उनकी तबीयत में सुधार आ रहा है।

lata mangeshkar to geeta mali here top weekly news
geeta mali - फोटो : social media

मशहूर गायिका की सड़क हादसे में गई जान
मराठी फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर गायिका गीता माली की एक सड़क हादसे में मौत हो गई। ये हादसा मुंबई-आगरा हाईवे पर हुआ। वह अपने गृहनगर नासिक के लिए जा रही थीं। गीता के साथ उनके पति विजय माली भी थे। इस हादसे में वो गंभीर रूप से घायल हो गए। गीता जिस कार से जा रही थीं, वह सड़क के किनारे खड़े कंटेनर में घुस गई। गीता अमेरिका में अपना शो खत्म करके गुरुवार को घर लौट रही थीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
lata mangeshkar to geeta mali here top weekly news
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

अभिनेत्री ने जूनियर आर्टिस्ट पर लगाया रेप का आरोप
'नच बलिए' और 'कहानी घर घर की' जैसे कई टीवी शो में काम कर चुकीं एक अभिनेत्री ने जूनियर आर्टिस्ट पर रेप का आरोप लगाया है। अभिनेत्री के मुताबिक विनीत नाम के जूनियर आर्टिस्ट ने उनका रेप किया है। आरोपी विनीत हरियाणा के यमुनानगर का रहने वाला है। अभिनेत्री के साथ पहले उसकी दोस्ती हुई। बीते 13 अक्टूबर दोनों यमुनानगर में थे जहां दोनों एक होटल में रुके। अभिनेत्री का आरोप है कि इस दौरान विनीत ने नशीला पदार्थ खिलाकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया। उन्हें जब पता चला कि वो गर्भवती हो गई हैं तो विनीत पर शादी का दबाव बनाया लेकिन वो मुकर गया। पीड़िता के मुताबिक आखिरकार वो पुलिस के पास पहुंचीं और मामला दर्ज कराया। 

विज्ञापन
lata mangeshkar to geeta mali here top weekly news
deepika padukone - फोटो : social media

दीपिका-रणवीर की पहली सालगिरह
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने बीते दिन शादी की पहली सालगिरह मनाई। इस मौके पर दीपिका-रणवीर गुरुवार को पहले तिरुपति के वेंकटेश्वर मंदिर गए और उसके बाद शुक्रवार को ये जोड़ा अपने परिवार के साथ अमृतसर के स्वर्ण मंदिर पहुंचा। इस दौरान उनके परिवार के दूसरे सदस्य भी नजर आए। बता दें कि इस जोड़े ने पिछले साल 14-15 नवंबर को इटली में कोंकणी और सिंधी रीति रिवाजों से शादी की थी। लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद दोनों ने शादी कर ली थी। इटली में शादी करने के बाद दोनों ने भारत आकर अलग-अलग जगहों पर रिसेप्शन दिया था। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed