{"_id":"5dd0d4c08ebc3e54d238d994","slug":"bhumi-pednekar-on-chemisrty-with-ayushmann-khurrana","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आयुष्मान के साथ हैट्रिक जमाकर सातवें आसमान पर भूमि पेडनेकर, बोलीं- 'हमारी जोड़ी परफेक्ट'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
आयुष्मान के साथ हैट्रिक जमाकर सातवें आसमान पर भूमि पेडनेकर, बोलीं- 'हमारी जोड़ी परफेक्ट'
मुंबई ब्यूरो
Published by: shrilata biswas
Updated Sun, 17 Nov 2019 10:34 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
bhumi pednekar
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
राज कपूर-नरगिस, राजेश खन्ना-मुमताज, अमिताभ बच्चन-रेखा, धर्मेंद्र-हेमा मालिनी और शाहरुख खान-काजोल जैसी हिंदी सिनेमा की हिट जोड़ियों में नया नाम शुमार हुआ है आयुष्मान खुराना और भूमि पेडनेकर का। एक के बाद एक लगातार तीन सुपरहिट फिल्मों दम लगा के हईशा, शुभ मंगल सावधान और अब बाला की हैट्रिक दोनों की जोड़ी को हिंदी सिनेमा के दर्शकों ने सौ में सौ नंबर दे दिए।
2 of 4
Bhumi Pednekar
- फोटो : अमर उजाला
इस बारे में चर्चा चलने पर भूमि कहती हैं, “आयुष्मान और मैं निश्चित रूप से एक भाग्यशाली ऑन-स्क्रीन जोड़ी हैं, जिसे दर्शकों का ढेर सारा प्यार और प्रशंसा मिल रहा है। कलाकार के रूप में हम एक-दूसरे के पूरक हैं और हमारी ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री काफी अच्छी है। हमने एक साथ तीन फिल्में की हैं और यह दिखाता है कि लोगों ने एक जोड़ी के रूप में हमें काफी प्रेम दिया है और मुझे इसकी काफी खुशी है।"
आयुष्मान खुराना के साथ काम करना और एक दूसरे को समझने के दौरान अभिनेत्री के रूप में भूमि को कितना फायदा हुआ? इस सवाल पर वह कहती हैं, “एक के बाद एक लगातार तीन फिल्मों के दौरान हम दोनों एक कलाकार के रूप में विकसित हुए हैं। मैं उन्हें एक दोस्त और सह-कलाकार मानती हूं और हमेशा उनकी बेहतरी की कामना करती हूं। अपनी तीनों फिल्मों में हमने किसी न किसी सामाजिक रूढ़ि को तोड़ने की कोशिश की। दम लगा के हइशा की कहानी बॉडी शेमिंग से निपटने को लेकर थी, शुभ मंगल सावधान पुरुषों में स्तंभन दोष की बात करती है और अब बाला समय से पहले गंजापन और सांवली महिलाओं की परेशानियों से संबंधित है। मुझे लगता है कि वास्तविक और सामाजिक मुद्दों को सबसे अधिक ईमानदार और मनोरंजक तरीके से प्रस्तुत करने में ही हमारी जोड़ी का औचित्य निहित है।”
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
भूमि पेडनेकर
- फोटो : सोशल मीडिया
तो इस हैट्रिक के बाद अब क्या? ये पूछे जाने पर भूमि कहती हैं कि वह आयुष्मान के साथ अपने हिट रिकॉर्ड को और बढ़ाना चाहती हैं। भूमि की अगली रिलीज होने वाली फिल्म होगी, पति, पत्नी और वो। इसके अलावा वह दो फिल्में और कर रही हैं, भूत पार्ट वन – द हॉन्टेड शिप और डॉली किट्टी और वो चमकते सितारे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।