फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

डिंपल कपाड़िया के अस्पताल में भर्ती होने की आई थी खबर, पहली बार अभिनेत्री ने दिया ये बयान

Sun, 17 Nov 2019 10:28 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क
एंटरटेनमेंट डेस्क Published by: shrilata biswas Updated Sun, 17 Nov 2019 10:28 AM IST
विज्ञापन
dimple kapadia spokes about her health and rumours about hospitalisation
Akshay Kumar , Twinkle Khanna - फोटो : amar ujala

अभिनेता अक्षय कुमार मुंबई के हिंदुजा अस्पताल के बाहर देखे गए थे जिसके बाद ऐसी खबरें आईं कि उनकी सास डिंपल कपाड़िया की तबीयत खराब है। अक्षय के बाद ट्विंकल खन्ना भी अस्पताल पहुंची थीं। अब इस मामले पर खुद डिंपल कपाडिया ने बयान दिया है।

dimple kapadia spokes about her health and rumours about hospitalisation
डिंपल कपाड़िया - फोटो : सोशल मीडिया

टाइम्स नाउ वेबसाइट पर छपी खबर के मुताबिक, डिंपल कपाड़िया ने अपने स्वास्थ्य को लेकर आ रही खबरों पर कहा कि 'मैं जिंदा हूं और स्वस्थ हूं। मेरी मां अस्पताल में भर्ती हैं। अब वो बेहतर हैं। उनकी तबीयत ठीक है। मैं सभी की प्रार्थना और शुभकामनाएं चाहती हूं।'

dimple kapadia spokes about her health and rumours about hospitalisation
ट्विंकल खन्ना, डिंपल कपाड़िया - फोटो : Amar Ujala

अक्षय कुमार को गुरुवार को हिंदुजा अस्पताल के बाहर देखा गया था, जिसके बाद ट्विंकल खन्ना भी अस्पताल के बाहर नजर आई थीं। दोनों को अस्पताल के बाहर देख ये कयास लगाए जाने लगे कि डिंपल कपाड़िया की तबीयत खराब है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
dimple kapadia spokes about her health and rumours about hospitalisation
dimple kapadia - फोटो : amar ujala

बता दें कि डिंपल कपाडिया हिंदी सिनेमा की सुपरहिट अभिनेत्रियों में से एक हैं। उन्होंने अपनी फिल्मी सफर की शुरुआत अभिनेता ऋषि कपूर के साथ फिल्म 'बॉबी' से की थी। इसके बाद उन्होंने बॉलीवुड की कई फिल्मों में अपने अभिनय से लाखों दिलों को जीता। 

विज्ञापन
dimple kapadia spokes about her health and rumours about hospitalisation
डिंपल कपाड़िया - फोटो : मुंबई टीम, अमर उजाला

इन दिनों डिंपल कपाड़िया अपनी हॉलीवुड फिल्म ’टेनट’ के लिए चर्चा में हैं। इस फिल्म का निर्देशन क्रिस्टोफर नोलन कर रहे हैं। बीते दिनों इस फिल्म की शूटिंग के दौरान डिंपल कपाड़िया को मुंबई के गेटवे ऑफ इंडिया पर स्पॉट किया गया था। थ्रिलर ड्रामा से भरपूर फिल्म ’टेनट’ अगले साल जुलाई में रिलीज होने वाली है। 

पहली बार डांस रियलिटी शो में पहुंचा आर्मी का जवान, परफॉर्मेंस देख जज भी हुए नतमस्तक

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed