सिनेमाजगत के महानायक अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan)11 अक्टूबर को 77वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर बिग बी के घर के बाहर उनके प्रशंसक पहुंचे और उनकी लंबी उम्र की कामना की। अमिताभ बच्चन भी पीछे नहीं रहे और सभी का अभिनंदन स्वीकार करते हुए सोशल मीडिया पर प्यार भरा पोस्ट भी लिखा। बिग बी के जन्मदिन पर बॉलीवुड की दिग्गज हस्तियों ने भी सोशल मीडिया पर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी। देखें किस सितारे ने अमिताभ बच्चन को किस अंदाज में बधाई संदेश भेजे।
बिग बी के जन्मदिन पर सितारों ने दी बधाई, लता मंगेशकर से लेकर करीबी दोस्त शत्रुघ्न ने किया ये पोस्ट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सबसे पहले बात करते हैं स्वर कोकिला लता मंगेशकर की। लता दीदी ने अमिताभ बच्चन के जन्मदिन पर ट्विटर पर एक पोस्ट साझा किया। लता दीदी ने लिखा- 'नमस्कार अमित जी। आपके जन्मदिवस पर मेरी आपको ढेर सारी शुभकामनाएं। आप शतायु हो और हमेशा स्वस्थ्य रहें। यही मेरी मंगल कामना है।'
Namaskar Amit ji. Aap ke janamdiwas par meri aap ko dher saari shubhkaamanayein.Aap shataayu ho aur hamesha swasth rahein yehi meri mangal kaamana.@SrBachchan
अमिताभ बच्चन के साथ कई फिल्मों में काम कर चुके उनके सह-अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा ने भी ट्विटर पर अमिताभ बच्चन को बधाई दी। शत्रुघ्न सिन्हा ने ट्वीट किया- 'जन्मदिन की ढेर सारी बधाई मेरे प्रिय दोस्त और संघर्ष के दिनों के साथी। जंजीर, दीवार, त्रिशूल, काला पत्थर और लावारिस जैसी फिल्मों की वजह से जिसे भारत का पहला एंग्री मैन कहा जाता है।' शत्रुघ्न ने बिग बी के साथ फिल्मफेयर अवॉर्ड की एक पुरानी तस्वीर भी साझा की।
Happy & loving birthday wishes for our very dear friend, from struggle days, the nation's favorite icon ‘personality in totality’ @SrBachchan. He was branded as India's 1st ‘Angry Young Man’ for his intense personality in Zanjeer, Deewar, Trishul, Kala Pathar, Lawaris pic.twitter.com/hipAtRFoTO
अनुपम खेर ने अमिताभ बच्चन के साथ पुरानी तस्वीर साझा की। अनुपम खेर ने लिखा- 'आदरणीय अमित जी!! जन्मदिन की बहुत बहुत शुभकामनाएं। प्रभु आपकी हर इच्छा पूरी करें। आपसे बहुत कुछ सीखने को मिला है। प्रभु से प्रार्थना है कि आपको लम्बी एवं स्वस्थ आयु प्रदान करें। भगवान आपको दुनिया की सारी खुशियां दें।'
आदरणीय अमित जी!! जन्मदिन की बहुत बहुत शुभकामनाएँ। प्रभु आपकी हर इच्छा पूरी करे। आपसे बहुत कुछ सीखने को मिला है। प्रभु से प्रार्थना है कि आपको लम्बी एवं स्वस्थ आयु प्रदान करे। Happy birthday respected @SrBachchan ji. May God give you all the happiness in the world.🙏😍 pic.twitter.com/8FyguOxCl9
मधुर भंडारकर ने भी तस्वीर साझा करते हुए लिखा- 'बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन को जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं। आपकी अच्छी सेहत और खुशियों की कामना करता हूं।' धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित भी पीछे नहीं रहीं। माधुरी दीक्षित ने ट्वीट किया- 'सीनियर बच्चन साहब को जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं। आपकी एनर्जी और उत्साह हम सबके लिए प्रेरणा है।'
Wishing Indian film Industry shahenshah @SrBachchan sir a very very Happy Birthday 🎂🍰God bless you with good health and happiness forever 🙏🙏 pic.twitter.com/43h2e6DAky Wishing you a very happy birthday @SrBachchan saab. Your energy & enthusiasm is inspiring! Love & warm regards.