{"_id":"5c75fc8dbdec224dab601243","slug":"lata-mangeshkar-will-donate-1-crore-rupee-to-indian-army-post-the-pulwama-terror-attack","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पिता की पुण्यतिथि पर भारतीय सेना को एक करोड़ दान करेंगी लता, पुलवामा के शहीदों को भी श्रद्धांजलि","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
पिता की पुण्यतिथि पर भारतीय सेना को एक करोड़ दान करेंगी लता, पुलवामा के शहीदों को भी श्रद्धांजलि
Wed, 27 Feb 2019 08:27 AM IST
विजय जैन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: विजय जैन
Updated Wed, 27 Feb 2019 08:27 AM IST
विज्ञापन
lata mangeshkar
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलवामा हमले में शहीद हुए जवानों के परिवार के लिए हर किसी ने संवेदना व्यक्त की । आर्थिक तौर पर भी पूरे देश ने मदद करने की कोशिश की । इसमें बॉलीवुड सेलेब्रिटीज भी पीछे नहीं रहे । अक्षय कुमार, अमिताभ बच्चन, कैलाश खेर, सलमान खान और अजय देवगन जैसे स्टार्स ने भारतीय सेना और शहीदों के परिवार को करोड़ों रुपए दान किए ।
lata mangeshkar
अब लता मंगेशकर ने भी भारतीय सेना की मदद करने की घोषणा की है । महाराष्ट्र टाइम्स को दिए गए इंटरव्यू में लता मंगेशकर ने कहा कि वो 24 अप्रैल को पिता दीनानाथ मंगेशकर की पुण्यतिथि के मौके पर आर्मी के जवानों के लिए 1 करोड़ रुपए दान करेंगी ।
lata mangeshkar
लता कहती हैं, 'पिछले दिनों मेरे जन्मदिन पर मैंने लोगों से अपील की थी कि वे मुझे तोहफे और फूल भेजने के बजाय इसे जवानों को दे दें । लोगों ने मेरी अपील को सकारात्मक रूप से लिया था । आज भी मैं यही अपील कर रही हूं ।' बता दें कि लता मंगेशकर ने ट्वीट कर पुलवामा हमले की कड़ी निंदा करते हुए शहीदों को श्रद्धांजली दी थी ।
जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकी हमले की मैं कड़ी निंदा करती हूँ. इस हमले में जो हमारे वीर जवान शहीद हुए है उनको मैं श्रद्धांजली अर्पित करती हूँ. इन सभी वीरों के परिवारों के दुःख में मैं शामिल हूँ.
— Lata Mangeshkar (@mangeshkarlata) February 15, 2019
विज्ञापन
विज्ञापन
लता मंगेशकर
- फोटो : pti
उन्होंने लिखा था, 'जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकी हमले की मैं कड़ी निंदा करती हूँ। इस हमले में हमारे जो वीर जवान शहीद हुए हैं उनको मैं श्रद्धांजलि अर्पित करती हूं। इन सभी वीरों के परिवारों के दुःख में मैं शामिल हूं।'
विज्ञापन
लता मंगेशकर
- फोटो : YouTube
बता दें कि पुलवामा हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव की स्थिति पैदा हो गई है । मंगलवार सुबह भारत ने जैश-ए-मोहम्मद के बेस कैंप पर एयर स्ट्राइक की । भारतीय वायुसेना ने नियंत्रण रेखा (एलओसी) पार कर आतंकी कैंप को ध्वस्त कर दिया। खबरों की मानें तो वायुसेना के विमान ने आतंकी कैंप पर एक हजार किलोग्राम के बम गिराए थे ।