फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लता मंगेशकर को हुई कोरोना संक्रमित बच्चन परिवार की चिंता, कहा- 'लग रहा जैसे किसी ने थप्पड़ मार दिया हो'

Sat, 18 Jul 2020 09:29 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Sat, 18 Jul 2020 09:29 PM IST
विज्ञापन
Lata Mangeshkar Worried About Amitabh Abhishek Aishwarya Bachchan Says I am More Concerned For Aradhya
लता मंगेशकर को बच्चन परिवार की चिंता - फोटो : Social Media

बच्चन परिवार के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद उनसे जुड़े सभी लोग काफी चिंतित नजर आ रहे हैं। देशभर में फैले अमिताभ के फैंस उनके स्वास्थ्य की कामना के लिए लगातार दुआ कर रहे हैं। वहीं अब हाल ही में स्वर कोकिला लता मंगेशकर ने भी अमिताभ बच्चन और उनके पूरे परिवार के लिए चिंता जाहिर की है।

Lata Mangeshkar Worried About Amitabh Abhishek Aishwarya Bachchan Says I am More Concerned For Aradhya
परिवार के साथ अमिताभ बच्चन - फोटो : Social Media

बीते दिनों अमिताभ बच्चन, अभिषेक बच्चन, ऐश्वर्या राय बच्चन और आराध्या बच्चन कोरोना पॉजिटिव पाए गए। जिसे लेकर तमाम बॉलीवुड सितारे भी उनके अच्छे स्वास्थ्य की कामना कर रहे हैं। वहीं अब लता मंगेशकर ने कहा है कि उन्हें यकीन ही नहीं हो रहा कि बच्चन परिवार कोरोना पॉजिटिव पाया गया है।

Lata Mangeshkar Worried About Amitabh Abhishek Aishwarya Bachchan Says I am More Concerned For Aradhya
लता मंगेशकर - फोटो : Social Media

लता मंगेशकर ने एक मीडिया हाउस से बात करते हुए इस विषय में चिंता जाहिर की है। लता मंगेशकर ने कहा, 'ये ऐसा लग रहा है जैसे चेहरे पर किसी ने थप्पड़ मार दिया हो। ये वायरस किसी को नहीं छोड़ रहा। हमें इस वायरस से बचने के लिए घर पर ही रहना होगा।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Lata Mangeshkar Worried About Amitabh Abhishek Aishwarya Bachchan Says I am More Concerned For Aradhya
ऐश्वर्या राय, आराध्या बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

लता मंगेशकर ने आराध्या के लिए चिंता जाहिर करते हुए कहा कि, 'आराध्या बहुत छोटी बच्ची है। उसे ऐसे कष्ट नहीं होना चाहिए। मैं पूरे परिवार के लिए दुआ मांगती हूं, खासकर आराध्या के लिए। मुझे यकीन है कि वह सब जल्दी ठीक हो जाएंगे।'

विज्ञापन
Lata Mangeshkar Worried About Amitabh Abhishek Aishwarya Bachchan Says I am More Concerned For Aradhya
अमिताभ बच्चन और उनका परिवार - फोटो : पीटीआई

बता दें कि बीती 11 जुलाई को सबसे पहले अभिनेता अमिताभ बच्चन कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। अमिताभ में उस समय कोरोना के लक्षण साफ तौर पर दिखाई दे रहे थे। जिसके बाद पूरे परिवार का भी कोरोना टेस्ट करवाया गया। जिसमें अभिषेक, ऐश्वर्या और आराध्या भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए जबकि जया बच्चन कोरोना नेगेटिव पाई गई हैं।

पढ़ें: बच्चन परिवार पर इलाज का हो रहा अच्छा असर, अमिताभ- अभिषेक को कुछ दिनों में मिल सकती है अस्पताल से छुट्टी

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed