बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन और उनके परिवार के सदस्य कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए थे। बीते दिनों अमिताभ ने खुद इस बात की जानकारी दी थी। जिसके बाद बच्चन परिवार को पसंद करने वाले सभी फैंस लगातार परिवार के स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं। अब अस्पताल से ऐसी खबरें आ रही हैं कि अमिताभ बच्चन और उनके परिवार के सदस्यों की सेहत में काफी सुधार आया है।
बच्चन परिवार पर इलाज का हो रहा अच्छा असर, अमिताभ- अभिषेक को कुछ दिनों में मिल सकती है अस्पताल से छुट्टी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोविड- 19 से संक्रमित होने का पता चलने के बाद अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन को तुरंत नानावती अस्पताल में भर्ती कर दिया गया था। वहीं ऐश्वर्या और आराध्या के अंदर संक्रमण के लक्षण दिखाई नहीं दे रहे थे जिसकी वजह से दोनों को होम क्वारंटीन कर दिया गया था। हालांकि बीती रात दोनों मां- बेटी में भी लक्षण दिखने के बाद दोनों को भी नानावती अस्पताल में भर्ती किया गया।
वहीं अब खबरें आ रही हैं कि बच्चन परिवार के सभी सदस्यों की स्थिति बेहतर है। अमिताभ बच्चन, उनके बेटे अभिषेक बच्चन, बहू ऐश्वर्या राय बच्चन और पोती आराध्या बच्चन पर कोविड-19 के इलाज का अच्छा असर हो रहा है। अस्पताल के एक सूत्र ने पीटीआई से बात करते हुए कहा है, 'वे सभी ठीक हैं। उन पर इलाज का अच्छा असर हो रहा है। अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन हो सकता है कि एक या दो दिन अस्पताल में रहें।'
सूत्र ने आगे कहा, 'ऐश्वर्या को खांसी थी। वह अब ठीक हैं। ऐश्वर्या और आराध्या को कुछ दिनों के लिए अस्पताल में रहना होगा।' संक्रमित होने का पता चलने के बाद से अमिताभ बच्चन नियमित रूप से सोशल मीडिया पर अपने स्वास्थ्य के बारे में अपने प्रशंसकों को अवगत करा रहे हैं।
गौरतलब है कि 11 जुलाई को अमिताभ बच्चन ने रात के वक्त अपने कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी सोशल मीडिया के माध्यम से दी थी। जिसके बाद हड़कंप मच गया था। तुरंत बाद अभिषेक की भी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। जिसके बाद पूरे परिवार का टेस्ट किया गया। जिसमें ऐश्वर्या और आराध्या भी कोरोना पॉजिटिव निकले थे। उस वक्त ऐश्वर्या और आराध्या में कोरोना के लक्षण नहीं दिखे थे, वहीं जया बच्चन की रिपोर्ट निगेटिव आई थी।
पढ़ें: कन्नड़ अभिनेता हुलिवाना गंगाधर का कोरोना की वजह से निधन, 70 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस