फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सोशल मीडिया पर इस अभिनेता के निधन की फैली अफवाह, ट्वीट कर बताई सच्चाई

Sat, 18 Jul 2020 07:44 PM IST
shrilata biswas एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Sat, 18 Jul 2020 07:44 PM IST
विज्ञापन
avinash tiwary reaction on rumour of his death news on social media
अविनाश तिवारी - फोटो : सोशल मीडिया

सोशल मीडिया जहां लाखों करोड़ों लोगों तक अपनी बात पहुंचाने का जरिया है तो वहीं कई बार फेक खबरें भी तेजी से फैलती हैं। हाल ही में फिल्म बुलबुल के मुख्य अभिनेता अविनाश तिवारी के बारे में अफवाह फैली कि उनका निधन हो गया है। जिसके बाद उन्हें खुद सामने आना पड़ा।

avinash tiwary reaction on rumour of his death news on social media
अविनाश तिवारी - फोटो : सोशल मीडिया

ट्विटर पर एक अकाउंट से अविनाश तिवारी के निधन की खबर पोस्ट की गई। इसके साथ ही एक वेबसाइट का लिंक भी दिया गया। इस पोस्ट के बाद यूजर्स अविनाश तिवारी को लेकर दुख व्यक्त करने लगे। यह देखकर खुद अविनाश ने ट्वीट कर बताया कि यह फेक न्यूज है।

avinash tiwary reaction on rumour of his death news on social media
अविनाश तिवारी - फोटो : सोशल मीडिया

अविनाश ने उस खबर का लिंक ट्वीट करते हुए लिखा कि 'इतनी जल्दी नहीं भाई। कौन हैं ये लोग? कहां से आते हैं ये लोग? भाई थोड़ा स्टैंडर्ड बढ़ा लो अपना, प्लीज, धन्यवाद।'

विज्ञापन
विज्ञापन
avinash tiwary reaction on rumour of his death news on social media
बुलबुल का एक दृश्य - फोटो : नेटफ्लिक्स

अविनाश के इस ट्वीट पर कई सितारों ने रिएक्ट किया। अहाना कुमरा ने लिखा, 'ये क्या बकवास है?' साथ ही अन्य सितारों ने भी अपना गुस्सा जाहिर किया। बता दें कि ऐसा पहली बार नहीं है जब किसी अभिनेता के बारे में ऐसी अफवाह फैली हो। इससे पहले भी कई अभिनेता फेक न्यूज के शिकार हो चुके हैं। बता दें कि अविनाश अभी हाल ही में रिलीज हुई नेटफ्लिक्स की फिल्म बुलबुल में नजर आए थे। इस फिल्म को अनुष्का शर्मा ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म में अविनाश तिवारी के अभिनय को काफी सराहा गया।

विज्ञापन
avinash tiwary reaction on rumour of his death news on social media
लैला मजनू - फोटो : सोशल मीडिया

अविनाश तिवारी ने 'लैला मजनू', 'तू है मेरा संडे', 'द गर्ल ऑन द ट्रेन', 'घोस्ट स्टोरीज', 'युद्ध' जैसी फिल्मों में काम किया है। अविनाश हाल ही में नेपोटिज्म पर बयान देकर चर्चा में आए थे। उन्होंने बताया था कि पहले लीड रोल फिल्म लैला मजनू के लिए उन्हें 15 साल लग गए। गौरतलब है कि बॉक्स ऑफिस पर लैला मजनू  फ्लॉप रही थी।

बॉलीवुड सितारों की 90 के दशक की RARE तस्वीरें, अक्षय और काजोल सहित इन कलाकारों का दिखा अलग अंदाज

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed