दिवंगत राजनेता जयललिता की बायोपिक 'थलाइवी' एलान के बाद से ही सुर्खियों में बनी हुई है। ऐसे में अब जयललिता की भतीजी दीपा ने मद्रास हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाते हुए बायोपिक पर रोक लगाने की मांग की है।
मुश्किल में कंगना की फिल्म 'थलाइवी', जयललिता की भतीजी ने खटखटाया हाई कोर्ट का दरवाजा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टाइम्स नाउ की एक रिपोर्ट के मुताबिक दीपा ने कंगना रनौत स्टारर तमिलनाड़ु की पूर्व मुख्यमंत्री जयललिता पर बन रही फिल्म पर रोक लगाने की मांग की है। यही नहीं इसके साथ ही दीपा ने एक वेब सीरीज को लेकर भी आपत्ति दर्ज करवाई है।
बता दें कि फिल्म की तैयारी के लिए कंगना लंबे वक्त से जुटी हैं। सितंबर में कंगना ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कुछ फोटोज भी शेयर किए थे। इन फोटोज में कंगना प्रोस्थेटिक मेकअप लेती नजर आ रही थीं। दरअसल प्रोस्थेटिक मेकअप की मदद से कंगना जयललिता का गेटअप लेंगी
This is how measurements for prosthetics are taken, it’s not easy to be an actor, Kangana so calm even in something which is so suffocating for us to even watch 😰 pic.twitter.com/APQ9OSP2aT
कंगना की आखिरी रिलीज फिल्म जजमेंटल है क्या और मणिकर्णिका बड़े पर्दे पर कुछ खास कमाल नहीं कर पाई थी।जिसके बाद कंगना इस फिल्म के लिए कोई भी रिस्क नहीं लेना चाह रही हैं। कंगना फिल्म के लिए भरतनाट्यम और तमिल भाषा भी सीख रही हैं।
फिल्म में कंगना के अलावा नीना गुप्ता भी नजर आएंगी। गौरतलब है कि नीना ने भी कुछ वक्त पहले सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर किया था। फोटो में वो भी प्रोस्थेटिक्स करवाती दिख रही थीं। तस्वीर को पोस्ट करते हुए नीना ने लिखा था कि एक एक्ट्रेस तैयार हो रही है।
Yes, that’s me! Ab toh vishwas hogaya na?
A post shared by Neena Gupta (@neena_gupta) on
पढ़ें: सुपरस्टार बनने से पहले ऐसे दिखते थे अल्लू अर्जुन, मामा चिरंजीवी के साथ टीनेज की तस्वीर वायरल