फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जितेंद्र पर लगे 'यौन उत्पीड़न' के आरोपों को वकील ने बताया बकवास, कहा-कोई लेना देना नहीं

Thu, 08 Feb 2018 09:47 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 08 Feb 2018 09:47 AM IST
विज्ञापन
lawyer rubbishes the sexual abuse case against Jitendra, issues a statement
बीते जमाने के दमदार एक्टर 'जितेंद्र' के वकील 'रिजवान सिद्दिकी' ने सामने आकर उन पर लगाए गए यौन उत्पीड़न के सभी आरोपों को बेबुनियाद बताया है। बता दें कि जितेंद्र पर उनकी कजिन ने 'यौन उत्पीड़न' का आरोप लगाया और हिमाचल प्रदेश में उनके खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने जितेंद्र के खिलाफ एफआईआर दर्ज भी कर ली है। आइए जानते हैं कि 75 वर्षीय एक्टर जितेंद्र के वकील ने क्या कहा...

 
lawyer rubbishes the sexual abuse case against Jitendra, issues a statement
जितेंद्र के वकील 'रिजवान सिद्दीकी' ने कहा, "सबसे पहले तो मेरे क्लाइंट ऐसी किसी भी घटना के होने से विशेष और स्पष्ट रूप से इंकार करते हैं। इस तरह के किसी भी बेबुनियाद और बकवास आरोपों पर कोई भी कोर्ट विचार नहीं कर सकता।" बता दें कि यह घटना आज से 47 साल पहले की है।
 
lawyer rubbishes the sexual abuse case against Jitendra, issues a statement
वकील ने आगे कहा, "लिमिटेशन एक्ट 1963 के तहत इस तरह की कोई भी शिकायत 3 साल के अंदर दर्ज करानी पड़ती है, ताकि उसकी अच्छी तरह जांच होने के बाद समय से फैसला सुनाया जा सके। इसके अलावा कानून किसी भी व्यक्ति को ऐसी इजाजत नहीं देता जिसके चलते किसी पर्सनल एजेंडा के तहत कोई किसी के खिलाफ सार्वजनिक रूप से ऐसे मनगढ़ंत आरोप लगाए। यह मेरे क्लाइंट के करैक्टर को हानि पहुंचाने की साजिश है।"
 
विज्ञापन
विज्ञापन
lawyer rubbishes the sexual abuse case against Jitendra, issues a statement
बता दें कि पीड़िता जितेंद्र की चचेरी बहन हैं और उनका आरोप है कि जब वह 18 साल की थी तब 28 साल के जितेंद्र ने उनका यौन शोषण किया था। पीड़िता ने अपने माता-पिता के देहांत के बाद पुलिस में शिकायत दर्ज कराने का फैसला किया, ताकि उन्हें अपने भतीजे की करतूत जानकर दुख न पहुंचे। 
 
विज्ञापन
lawyer rubbishes the sexual abuse case against Jitendra, issues a statement
पुलिस में दर्ज शिकायत के अनुसार, जितेंद्र पीड़िता को उसके पिता से इजाजत लेने के बाद फिल्म की शूटिंग दिखाने हिमाचल लेकर गए थे। जिसके बाद रात को नशे में पीड़िता के साथ होटल के रूम  में यौन दुर्व्यवहार किया। शिकायत के बाद पीड़िता और उसके परिवार ने न्याय के साथ ही अपनी पहचान छिपाए रखने की बात कही है।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed