लक्ष्मीकांत बेर्डे बॉलीवुड इंडस्ट्री के ऐसे अभिनेता हैं, जो फिल्मों में अपनी बेहतरीन कॉमेडी के लिए जाने जाते थे। अपने करियर में लक्ष्मीकांत ने मराठी से लेकर हिंदी सिनेमा की कई फिल्मों काम किया और अपने अभिनय के बल पर लोगों के दिलों में एक अलग पहचान बनाने में कामयाब रहे। पर्दे पर हमेशा लोगों को हंसाने वाले लक्ष्मीकांत का अंत बेहद दर्दनाक था। 2004 में आज ही दिन उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। आज अभिनेता की डेथ एनिवर्सरी के मौके पर हम आपको उनसे जुड़ी कुछ बातें बताने जा रहे हैं।
{"_id":"639c07c14af3f036261de560","slug":"laxmikant-berde-death-anniversary-know-about-actor-personal-life-and-salman-khan-connection-in-his-life","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Laxmikant Berde: पर्दे पर सलमान के नौकर बन छा गए थे लक्ष्मीकांत, मौत की बात सुनकर आंसू नहीं रोक पाए थे भाईजान","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Laxmikant Berde: पर्दे पर सलमान के नौकर बन छा गए थे लक्ष्मीकांत, मौत की बात सुनकर आंसू नहीं रोक पाए थे भाईजान
Fri, 16 Dec 2022 11:23 AM IST
निधि पाल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: निधि पाल
Updated Fri, 16 Dec 2022 11:23 AM IST
विज्ञापन
सलमान खान, लक्ष्मीकांत बेर्डे
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लक्ष्मीकांत बेर्डे
- फोटो : सोशल मीडिया
लक्ष्मीकांत बेर्डे एक मध्यम वर्गीय परिवार से ताल्लुक रखते थे और चॉल में पले-बढ़े थे। उन्हें बचपन से ही एक्टिंग करने का शौक था और ऐसे में वह अपने स्कूल में भी ड्रामा में पार्टिसिपेट करते रहते थे। इसके अलावा वह चॉल में होने वाले गणेश महोत्सव के दौरान भी एक्टिंग करते थे।उनके अभिनय को लोग भी काफी पसंद करते थे और उन्होंने कई कंपटीशन में प्राइज भी जीते थे। इसके बाद उन्होंने मुंबई मराठी साथिया संघ प्रोडक्शन हाउस के साथ अपना एक्टिंग का सफर शुरू किया। इससे जुड़ने के बाद उन्हें मराठी फिल्मों में साइड रोल मिलने लगे। लेकिन फिर मराठी फिल्म 'तूर तूर' में लीड अभिनेता की भूमिका निभाने के बाद उन्हें काम मिलने लगा और वह मराठी के कामंडी किंग बन गए।
Year Ender 2022: इस साल इन सेलेब्स के दिल का हाल रहा बेहाल, किसी का हुआ तलाक तो किसी ने झेला ब्रेकअप का दर्द
Year Ender 2022: इस साल इन सेलेब्स के दिल का हाल रहा बेहाल, किसी का हुआ तलाक तो किसी ने झेला ब्रेकअप का दर्द
लक्ष्मीकांत बेर्डे
बड़े पर्दे के अलावा लक्ष्मीकांत ने छोटे पर्दे पर भी अपनी किस्मत आजमायी, जिसमें वह सफल रहे। मराठी फिल्म धूम धड़ाका से वह रातोंरात स्टार बन गए। इसके बाद लक्ष्मीकांत ने बॉलीवुड में अपने सफर की शुरुआत की। उन्होंने 1989 में हिंदी फिल्म 'मैंने प्यार किया' से डेब्यू किया था। इसके बाद वह कई फिल्मों में नजर आए और लोगों के दिलों पर छा गए। वहीं, कई फिल्मों में वह सलमान खान के नौकर के रूप में नजर आए थे, जिसमें वह हीरो को भी मात देते नजर आते थे।
Huma Qureshi: हुमा ने समझाया एक्टर और इंफ्लुएंसर के बीच का फर्क, बोलीं-दोनों हैं काफी अलग
Huma Qureshi: हुमा ने समझाया एक्टर और इंफ्लुएंसर के बीच का फर्क, बोलीं-दोनों हैं काफी अलग
विज्ञापन
विज्ञापन
लक्ष्मीकांत बेर्डे
लक्ष्मीकांत ने सलमान खान की कई फिल्मों में नौकर का किरदार निभाया था और ऐसे में वह भाईजान के भी करीब थे। जब 2004 में बेर्डे का गुर्दे की बीमारी के चलते निधन हुआ, तो सलमान हैरान रह गए। ऐसे में बेर्डे को खोने के बाद सलमान खान का रो रोकर बुरा हाल हो गया था। बता दें कि बेर्डे ने रूही बेर्डे से शादी की थी। दोनों साथ में 'हम आपके हैं कौन' में नजर आए थे। हालांकि कुछ समय बाद दोनों बिना तलाक लिए ही अलग हो गए और इसके बाद अभिनेता ने प्रिया अरुण से शादी कर ली। दोनों ने काफी समय तक अपनी शादी को छुपाकर रखा था। दोनों के दो बच्चे भी थे।
Avatar- The Way Of Water: बॉलीवुड के दिग्गजों ने बांधे जेम्स कैमरून की तारीफों के पुल, साझा किए अनुभव
Avatar- The Way Of Water: बॉलीवुड के दिग्गजों ने बांधे जेम्स कैमरून की तारीफों के पुल, साझा किए अनुभव