शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की फिल्म ‘पठान’ को लेकर बवाल शुरू हो गया है। फिल्म का पहला गाना 'बेशर्म रंग' कुछ दिन पहले ही रिलीज हुआ और तभी से विवादों में आ गया है। गाने में दीपिका के भगवा रंग की बिकिना पहनने का विरोध हो रहा है। ‘पठान’ पर भगवा रंग का अपमान करने का आरोप लगाकर फिल्म के पोस्टर जलाए जा रहे हैं। लेकिन आज जिस रंग पर हंगामा हो रहा उसे पहले भी कई अभिनेत्रियां पहन चुकी हैं और बॉलीवुड से भगवा रंग का कनेक्शन बहुत पुराना है। तो चलिए बातते हैं आपको बॉलीवुड और भगवा रंग के इस कनेक्शन के बारे में...
Pathaan Controversy: बॉलीवुड में पहले भी नजर आया भगवा कनेक्शन, दीपिका से पहले इन अभिनेत्रियों ने पहना यह रंग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
'पठान' के गाने 'बेशर्म रंग' में दीपिका पादुकोण का बेहद ग्लैमरस नजर आई हैं। गाने में दीपिका की शाहरुख खान के साथ केमिस्ट्री भी एकदम हॉट लग रही हैं, जिसे पसंद भी किया जा रहे है। लेकिन कुछ लोगों को दीपिका की बिकिनी का रंग पसंद नहीं आया और इसको लेकर बवाल शुरू हो गया। हालांकि इससे पहले भी दीपिका अपनी फिल्म 'कॉकटेल' में भगवा रंग की बिकिनी पहने नजर आई थीं। इस दौरान अभिनेत्री का सैफ अली खान के साथ एक कीसिंग सीन भी था। लेकिन तब इसे लेकर न कोई विवाद हुआ और न ही इतना हंगामा हुआ था।
Usha Mangeshkar: गायिका नहीं तो पेंटर होतीं उषा मंगेशकर, ‘जय संतोषी मां’ के गाने से मिली नई पहचान
Shirish Kunder: मुश्किल में फराह खान के पति शिरीष,CM योगी पर अभद्र टिप्पणी मामले में कोर्ट ने दिए जांच के आदेश
Kangana Ranaut: कंगना ने बयां किया बहन रंगोली के साथ हुए एसिड अटैक का दर्द, रूह कंपा देगी आपबीती
अब बात करते हैं माधुरी दीक्षित की, जिन्होंने 'धक-धक करने लगा' गाना पर अपनी अदाओं से सबको दीवाना बना दिया और आज भी 'धक-धक गर्ल' के नाम से ही जानी जाती हैं। इतनी बात हो ही रही है, तो कटरीना कैफ को भूल जाना नादानी होगी। 'दे दना दन' के गाने 'मेरे इतनी सी चाहत है' में झरने के नीचे अक्षय कुमार के साथ कटरीना की केमिस्ट्री लाजवाब थी, जिसे देख हर कोई उनके तारीफ करते नहीं थक रहा था। 'मैंने प्यार क्यों किया' में 'लगा प्रेम रोग' गाने में सुष्मिता का साड़ी स्टाइल हो या 'कभी खुशी कभी गम' में काजोल का भगवा लहंगा, हर अंदाज में अभिनेत्रियों ने पर्दे पर धमाल मचाया है। वहीं, हाल ही में 'हाय हाय ये मजबूरी 2.0' गाने में भी अपने अतरंगी फेशन सेंस को लेकर जानी जाने वाले उर्फी जावेद भी भगवा साड़ी में कमाल की लगी थीं।
Pathaan: ‘सबको पूजा करने का अधिकार लेकिन...’, शाहरुख-आमिर के पूजा करने पर क्या बोले मंत्री नरोत्तम मिश्रा