लक्ष्मीकांत बेर्डे (Laxmikant Berde), सिनेमाजगत का एक ऐसा नाम है जो फिल्मों में कॉमेडी को एक अलग स्तर पर ले गए। हिंदी सिनेमा की बात की जाए तो हिंदी वाले लक्ष्मीकांत की प्रतिभा का ठीक से इस्तेमाल कर ही नहीं पाए। उन्हें छोटे-छोटे रोल्स के दायरे में ही रखा। ज्यादातर कॉमिक में ही उनका इस्तेमाल हुआ। बावजूद इसके उनको जो भी मौका मिला, उसे उन्होंने बड़ी शिद्दत से निभाया। आज लक्ष्मीकांत भले ही हमारे बीच नहीं है लेकिन अभी भी लाखों दिलों पर राज करते हैं।
सलमान का 'नौकर' बन हिट हुआ था ये कॉमेडियन, दो शादियां और भयानक बीमारी से मौत, कुछ ऐसी रही जिंदगी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लक्ष्मीकांत को बचपन से ही अभिनय का शौक था। वो मध्यमवर्गीय परिवार से ताल्लुक रखते थे और चॉल में पले-बढ़े थे। स्कूल में भी वो ड्रामा में हिस्सा लिया करते थे। अभिनय में करियर बनाने के लिए लक्ष्मीकांत बेर्डे मुंबई मराठी साथिया संघ प्रोडक्शन हाउस के साथ जुड़ गए। इससे जुड़ने के बाद उन्हें मराठी फिल्मों में साइड रोल मिलने लगे। कुछ समय तक बेर्डे ने साइड रोल किया। फिर उन्हें एक मराठी फिल्म 'तूर तूर' में काम मिला।
इस फिल्म में बेर्डे ने बतौर मुख्य अभिनेता काम किया। बेर्डे अपनी कॉमेडी से बड़े-बड़े स्टार को पीछे छोड़ देते थे। 'तूर तूर' के सुपरहिट होने के बाद उन्हें काम मिलने लगा। देखते ही देखते बेर्डे मराठी सिनेमा के कॉमेडी किंग बन गए। बेर्डे ने फिल्मों के अलावा कुछ टीवी शो में भी काम किया। बेर्डे ने जहां हाथ आजमाया वहां उन्हें सफलता मिली। फिल्म 'धूम धड़ाका' ने लक्ष्मीकांत को रातों-रात स्टार बना दिया था। मराठी और हिंदी करियर मिलाकर बेर्डे ने 200 से ज्यादा फिल्में की।
मराठी फिल्म के स्टार बेर्डे ने जब हिंदी सिनेमा में काम करना शुरू किया तो वो वहां भी छा गए। बेर्डे ने 1989 में हिंदी फिल्म 'मैंने प्यार किया' से डेब्यू किया था। 'मैंने प्यार किया' सलमान खान की दूसरी फिल्म थी। सूरज बड़जात्या के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई की थी। इस फिल्म में सलमान खान के अलावा भाग्यश्री और लक्ष्मी बेर्दे भी नजर थे । लक्ष्मीकांत के साथ ये सलमान की पहली फिल्म थी। हिंदी सिनेमा में '100 डेज', 'हम आपके हैं कौन' और 'साजन बेहतरीन' उनकी अच्छी फिल्मों शामिल हैं।
दिलचस्प बात है कि बेर्डे फिल्मों में चाहे साइड रोल में रहते हों लेकिन फिल्म में उनकी भूमिका दमदार होती थी। सलमान की कई फिल्मों में उन्होंने नौकर का किरदार निभाया। हालांकि जबरदस्त अभिनय से वो नौकर नहीं हीरो बन गए। कभी-कभी तो उनका अभिनय हीरो पर भी भारी पड़ जाता था। फिल्म 'धूम धड़ाका' और 'एसी ही बनवा बनवी' बेर्डे के लिए मील का पत्थर साबित हुई थीं। बेर्डे की निजी जिंदगी भी उनकी फिल्मों की तरह फिल्मी रही। बेर्डे ने रूही बेर्डे से शादी की थी। रूही ने भी फिल्म 'हम आपके हैं कौन' में काम किया था। कुछ समय बाद बिना तलाक लिए दोनों अलग हो गए थे। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक इसके बाद बेर्डे अभिनेत्री प्रिया अरुण को डेट करने लगे।