फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ले तो आए हो हमें सपनों के गांव में: हिट फिल्में देकर इस अभिनेत्री ने मचाया था तहलका, अब एक्टिंग से दूर कर रही है ये काम

Sun, 25 Jul 2021 10:00 PM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: स्वाति सिंह Updated Sun, 25 Jul 2021 10:00 PM IST
विज्ञापन
Le To Aaye Ho Humse Sapne Ke Gaon Mein talluri rameshwari giving hit films now she working away from acting
रामेश्वरी - फोटो : सोशल मीडिया

80 के दशक में जब स्क्रीन से लेकर लोगों के दिलों पर श्रीदेवी से लेकर रेखा जैसी हिरोइनों का राज था। तब एक नए चेहरे की एक्ट्रेस तल्लुरी रामेश्वरी ने सिनेमा में एंट्री की थी।  उस वक्त किसी को भी नहीं पता था कि यह लड़की पहली ही फिल्म से रातोंरात स्टार बन जाएगी और बड़जात्या परिवार को भी फैमिली फिल्में बनाने के लिए प्रेरित करेगी। 'ले तो आए हो हमें सपनों के गांव में...' ये गाना जेहन में आते ही हमारी आंखों में उस भोली-भाली फूल बेचने वाली लड़की का चेहरा याद आता है। लगता है जो सेठ हरिकृष्ण के पोते प्रेम को पूरी तरह से बदल देती है। क्या आप जानते हैं कि फूल बेचने वाली वो लड़की असल में कौन है और आजकल कहां है। 



उस किरदार को निभाया था एक्ट्रेस रामेश्वरी ने। इस फिल्म से रामेश्वरी का करियर जबरदस्त तरीके से चमका और उन्होंने फिर कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। रामेश्वरी बचपन से ही बेहद खूबसूरत थीं और लोग उन्हें एक्ट्रेस राजश्री की हमशक्ल मानते थे।

Le To Aaye Ho Humse Sapne Ke Gaon Mein talluri rameshwari giving hit films now she working away from acting
रामेश्वरी - फोटो : सोशल मीडिया

बड़े होकर जब रामेश्वरी की फिल्मों में एंट्री हुई तो जादुई तरीके से उन्हें सफलता मिलनी शुरू हो गई। रामेश्वरी के रूप में हिंदी सिनेमा को एक ऐसा हीरा मिल चुका था जिस पर सभी की नजर टिकी थी। इसके बाद रामेश्वरी ने 'आशा', 'सीता मां लक्ष्मी', 'निजाम' और 'बंटी और बबली' जैसी फिल्मों में काम किया। 'आशा' 1980 में आई थी और सुपरहिट रही। इस फिल्म में रामेश्वरी के किरदार और एक्टिंग की खूब तारीफ की।

Le To Aaye Ho Humse Sapne Ke Gaon Mein talluri rameshwari giving hit films now she working away from acting
रामेश्वरी - फोटो : सोशल मीडिया

'दुल्हन वही जो पिया मन भाए' और 'आशा' ये दो ऐसी फिल्में रही हैं जो आज भी रामेश्वरी की बेहतरीन एक्टिंग के लिए याद की जाती हैं। ये दोनों ही फिल्में रामेश्वरी के करियर में मील का पत्थर साबित हुईं। फिल्मों में लीड रोल निभाने के कुछ सालों बाद रामेश्वरी फिर मां, पत्नी और बहन के किरदार करने लगीं..एक तरह से उन्होंने सेकेंड लीड की तरफ खुद को मोड़ लिया। हिंदी फिल्मों के अलावा रामेश्वरी ने तेलुगु फिल्मों में भी काम किया। इसके अलावा कुछ टीवी शोज भी रामेश्वरी ने किए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Le To Aaye Ho Humse Sapne Ke Gaon Mein talluri rameshwari giving hit films now she working away from acting
रामेश्वरी - फोटो : सोशल मीडिया

सांवला रंग होने के बाद भी माहेश्वरी बेहद खूबसूरत थीं। उनकी मुस्कुराहट का हर कोई फैन था। तलुरी माहेश्वरी ने अपने क्लासमेट और पंजाबी अभिनेता व प्रोड्यूसर दीपक सेठ से शादी की थी, जिसके बाद वह माहेश्वरी सेठ के नाम से जानी जाने लगीं। 

विज्ञापन
Le To Aaye Ho Humse Sapne Ke Gaon Mein talluri rameshwari giving hit films now she working away from acting
रामेश्वरी - फोटो : सोशल मीडिया
आज फिल्मों से दूर रामेश्वरी अपना बिजनेस संभालने में लगी हैं। रामेश्वरी ने नीमली नेचुर्ल्स के नाम से अपना एक ब्रांड शुरू किया जिसके अंतर्गर्त वो नेचुरल स्किन केयर और अरोमा थैरेपी प्रोडक्ट्स बनाए जाते हैं।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed