टोक्यो से दूर बुडापेस्ट में भारतीय पहलवान प्रिया मलिक ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया है। हंगरी के बुडापेस्ट में चल रहे विश्व कैडेट चैंपियनशिप के आखिरी दिन प्रिया ने 73 किग्रा भारवर्ग के फाइनल मुकाबले में बेलारूस की पहलवान को 5-0 से शिकस्त दी। वहीं, इससे पहले वेटलिफ्टिंग में सिल्वर मेडल हासिल कर भारत की मीराबाई चानू ने पूरे देश को गर्व महसूस करवाया है। मालूम हो कि प्रिया 2019 में पुणे में खेलो इंडिया, 2019 में दिल्ली में 17वीं स्कूल गेम्स और 2020 में पटना में नेशनल कैडेट चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीत चुकी हैं।
विश्व कैडेट चैंपियनशिप: प्रिया मलिक ने जीता गोल्ड मेडल, करीना कपूर-अभिषेक बच्चन सहित इन सिलेब्स ने दी बधाई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वहीं, सनी देओल ने जीत के बाद की प्रिया मलिक की तस्वीर साझा करते हुए लिखा है, 'एक और दिन, एक और जीत, हमें तुम पर गर्व है प्रिया मलिक।'
Another day, another win.
Congratulations, #Priya_Malik. We are proud of you.💪❤🇮🇳 pic.twitter.com/9gaPvE60v3
कंगना रणौत ने लिखा, 'जिस देश की बेटियों को देश नहीं बचा सका, उसे बेटियां बचाएंगीं। बहुत खूब चैंपियन।' अनिल कपूर लिखते हैं, 'भारत के लिए ये गर्व का मौका है। गोल्ड जीतने के लिए मुबारक प्रिया मलिक।
A proud moment for India! Congratulations #PriyaMalik on the 🥇!! pic.twitter.com/w13TwjOSy9
— Anil Kapoor (@AnilKapoor) July 25, 2021
इसके अलावा बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर खान, सारा अली खान जैसे कई सेलेब्स ने भी प्रिया मलिक की जीत पर उनकी स्टोरी साझा करते हुए उन्हें मुबारकबाद दिया।