फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पुण्यतिथि: सिनेमा की पहली सुपरहिट मां लीला चिटनिस का कुछ ऐसा रहा जीवन, बच्चों के लिए उठाया ये कदम

Wed, 14 Jul 2021 08:34 AM IST
शुभांगी गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभांगी गुप्ता Updated Wed, 14 Jul 2021 08:34 AM IST
विज्ञापन
Leela Chitnis Death Anniversary Lesser known and Interesting facts about KANGAN Actress
लीला चिटनिस - फोटो : सोशल मीडिया

आज हम बात कर रहे हैं उस अभिनेत्री की जो हिंदी सिनेमा की पहली ब्लॉकबस्टर कहे जाने वाली फिल्म 'कंगन' की हीरोइन रही थी। जी हां हम लीला चिटनिस की बात कर रहे हैं। लीला फिल्मों में नारीवाद की पहली अलमबरदार भी मानी जाती हैं। मशहूर अभिनेता अशोक कुमार ने भी माना था कि बिना कुछ कहे सिर्फ आंखों से अपनी बात समझा देने का हुनर उन्होंने लीला से ही सीखा था। वे पहली भारतीय अभिनेत्री थीं, जिन्होंने 1941 में 'लक्स' साबुन के लिए विज्ञापन फिल्म में काम किया। उन्होंने उस दौर में फिल्मों में काम करने का फैसला लिया जब महिलाओं के लिए ये किसी पाप से कम नहीं माना जाता था। लीला चिटनिस की पुण्यतिथि पर आइए आपको बताते हैं उनसे जुड़े कुछ रोचक किस्से।



लीला चिटनिस की कम उम्र में ही शादी हो गई थी और वह चार बच्चों की मां भी बन गईं थी। लेकिन उनके जीवन में एक समय ऐसा भी आया जब उनकी अपने पति से बनती नहीं थी और बच्चों की परवरिश के लिए उन्हें एक मुश्किल सफर तय करना पड़ा। आइए डालते हैं एक नजर उनके जीवन पर ... 

Leela Chitnis Death Anniversary Lesser known and Interesting facts about KANGAN Actress
लीला चिटनिस - फोटो : सोशल मीडिया

पति गजानन यशवंत चिटनिस और उनके बीच हमेशा किसी न किसी बात को लेकर विवाद रहता था जिस वजह से उनकी शादी ने लंबा सफर तय नहीं किया और दोनों अलग हो गए। अलग होने के बाद लीला ने अपने बच्चों की परवरिश करने के लिए स्कूल में बतौर अध्यापिका काम करना शुरू कर दिया। उस दौरान वह कई नाटकों में भी काम करने लगीं।

Leela Chitnis Death Anniversary Lesser known and Interesting facts about KANGAN Actress
लीला चिटनिस - फोटो : सोशल मीडिया

लीला का वक्त बदलने वाला था क्योंकि उनको अपने मेहनत के दम पर ‘सागर मूवीटोन’ फिल्म में एक्स्ट्रा के रूप में काम करने का मौका मिला। फिर उसी कंपनी की दूसरी फिल्म ‘जेंटलमैन डाकू’ में ऐसा किरदार निभाने को मिला जिसमें वह पुरुषों की पोशाक में दिखीं। इसके बाद उन्हें मास्टर विनायक की फिल्म छाया (1936) में दमदार किरदार निभाने का मौका मिला। उन्हें महाराष्ट्र की पहली ग्रेजुएट सोसायटी लेडी का तमगा भी मिला।

विज्ञापन
विज्ञापन
Leela Chitnis Death Anniversary Lesser known and Interesting facts about KANGAN Actress
लीला चिटनिस - फोटो : सोशल मीडिया

इस समय लीला अपने करियर के ऐसे पड़ाव पर थीं कि वो जिस भी चीज को हाथ लगातीं वो सोना हो जाता। ऐसे समय में लीला को बॉम्बे टॉकीज से जुड़ने का मौका मिला। लीला की अदाकारी और कलाकारी से काफी प्रभावित हो कर बॉम्बे टॉकीज ने लीला को उस दौर के सुपरस्टार अशोक कुमार के साथ फिल्म “कंगन” के माध्यम से पर्दे पर उतारा। फिल्म में लीला लीड रोल में थीं। कंगन हिंदी सिनेमा की पहली ब्लॉकबस्टर फिल्म मानी जाती है। दर्शकों में अशोक और लीला की जोड़ी काफी लोकप्रिय हुई। इसके बाद लीला ने कई बेहतरीन फिल्में अशोक कुमार के साथ कीं। 



 
विज्ञापन
Leela Chitnis Death Anniversary Lesser known and Interesting facts about KANGAN Actress
लीला चिटनिस - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म शहीद में लीला ने पहली बार मां का किरदार निभाया। इस फिल्म में लीला ने सुपर स्टार दिलीप कुमार की मां का रोल निभाया था। बॉलीवुड में मां के किरदार से लीला ने अपनी अलग ही पहचान बनाई है। हालांकि उस दौर में और भी ऐसी अभिनेत्रियां थीं जो मां का किरदार निभाती थीं पर दर्शकों को अपने अभिनय से बांध रखा था लीला ने, क्योंकि लीला प्यार और दुलार से भरपूर मां थीं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed