फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दीपिका पादुकोण की शोहरत में लगे पंख, जींस के सबसे बड़े ब्रांड ने बनाया ग्लोबल एंबेसडर

Wed, 24 Feb 2021 03:52 PM IST
स्वाति सिंह अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: स्वाति सिंह Updated Wed, 24 Feb 2021 03:52 PM IST
विज्ञापन
Levi’s brings Deepika Padukone on board as new global brand ambassador
दीपिका पादुकोण - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

अगली बार जब आप अमेरिका, ब्रिटेन, आस्ट्रेलिया या किसी दूसरे बड़े देश जाएं और वहां आपको एयरपोर्ट, शॉपिंग मॉल या बाज़ार में नखरीली अदाएं दिखातीं दीपिका पादुकोण की आदमकद तस्वीर दिख जाए तो हैरान न हों। युवाओं के बीच सबसे लोकप्रिय अभिनेत्री का दर्जा पा चुकीं दीपिका को एक बड़े डेनिम ब्रांड ने अपना ग्लोबल ब्रांड अंबेसडर बना लिया है। किसी अंतर्राष्ट्रीय ब्रांड का ग्लोबल अंबेसडर बनना दीपिका की ब्रांड वैल्यू में इजाफे का नया पड़ाव है।

Levi’s brings Deepika Padukone on board as new global brand ambassador
दीपिका पादुकोण - फोटो : instagram

देश के मोस्ट पावरफुल कपल में अग्रणी रहे दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की व्यक्तिगत ब्रांड वैल्यू भी लगातार चमकती रही है। जिस ब्रांड की जीन्स पहने दीपिका जल्द ही आपको बिलबोर्ड्स और होर्डिंग्स पर दिखेंगी, वह फैशन ब्रांड महिलाओं के लिए जीन्स बनाने के लिए प्रसिद्ध है। और, दीपिका अपने फैशन स्टेटमेंट के लिए जानी जाती हैं।

Levi’s brings Deepika Padukone on board as new global brand ambassador
दीपिका पादुकोण - फोटो : instagram

इस नई साझेदारी पर दीपिका पादुकोण कहती हैं, "सत्यता, मौलिकता और ईमानदारी वे मूल्य हैं जिनके आधार पर ब्रांड बनाए जाते हैं और ये ऐसे मूल्य हैं जिनका मैं पालन करती हूं। जिन्हें नहीं पता, उन्हें मैं बता दूंकि मैं हमेशा से जींस और टी-शर्ट पहनने वाली लड़की रही हूं। सही जीन्स से न केवल मुझे आरामदायक महसूस होता है, बल्कि आत्मविश्वास आता है।”

विज्ञापन
विज्ञापन
Levi’s brings Deepika Padukone on board as new global brand ambassador
दीपिका पादुकोण - फोटो : Social Media

दीपिका ने यह भी व्यक्त किया कि कैसे वह दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित ब्रांड में से एक के साथ जुड़ कर सम्मानित और प्रसन्न महसूस कर रही हैं। इन दिनों दीपिका अपनी अगली फिल्म ‘पठान’ में व्यस्त हैं। हाल ही में उन्होंने इस फिल्म के लिए एक जबर्दस्त गाना शाहरुख खान के साथ यहां मुबंई में शूट किया है। ये फिल्म यशराज फिल्म्स की जासूसी दुनिया में एक नई शुरूआत करने जा रही है। इसमें यशराज फिल्म्स की फिल्मों के दो दूसरे जासूस टाइगर और कबीर भी आ मिलेंगे।

विज्ञापन
Levi’s brings Deepika Padukone on board as new global brand ambassador
दीपिका पादुकोण - फोटो : instagram

दीपिका ने इसके अलावा निर्माता करण जौहर की एक फिल्म पूरी कर ली है। अपने पति रणवीर कपूर की फिल्म ‘सर्कस’ के लिए भी उन्होंने हाल ही में एक खास गाना शूट किया है। इस फिल्म में वह स्पेशल अपीयरेंस में दिखेंगी। रोहित शेट्टी के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में रणवीर सिंह और वरुण शर्मा वैसे ही रोल करते दिखेंगे, जैसे फिल्म ‘अंगूर’ में संजीव कुमार और देवेन वर्मा ने किए थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed