पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर अभी से राजनीतिक पार्टियों ने तैयारी शुरू कर दी है। इसी बीच बशीरहाट सीट से तृणमूल कांग्रेस सांसद नुसरत जहां ने पीएम नरेंद्र मोदी की रैली का एक वीडियो साझा किया है। इस वीडियो में पीएम मोदी बंगाली भाषा में लोगों को संबोधित करते नजर आ रहे हैं। वहीं, उनके माइक के आगे में दो टेलीप्रॉम्पटर भी लगा दिख रहा है। इस वीडियो को साझा करते हुए नुसरत जहां ने पीएम मोदी पर निशाना साधा है। उन्होंने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर इस वीडियो को साझा किया है। बताया जा रहा है कि पीएम मोदी का वीडियो हुगली रैली के दौरान का है।
'बंगालियों से जुड़ने के लिए टेलीप्रॉम्पटर का इस्तेमाल करते हैं पीएम मोदी', नुसरत जहां ने वीडियो साझा कर साधा निशाना
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इन दिनों तृणमूल सांसद नुसरत जहां को उनके पति निखिल जैन द्वारा तलाक की नोटिस भेजे जाने को लेकर सुर्खियों में हैं। इसके बाद नुसरत जहां ने नोटिस को लेकर बयान भी दिया। नुसरत ने कहा कि अभी तक मेरे पास तलाक की कोई नोटिस नहीं आई है। बता दें कि निखिल और नुसरत की शादी साल 2019 में हुई थी। इसको लेकर नुसरत ने बयान दिया है। उन्होंने कहा कि मेरे पास ऐसा कोई नोटिस नहीं आया है।
Catch PM @narendramodi deliver a teleprompter performance to fetch some votes in Bengal!🤣
Time & again, @BJP4India leaders have proven their disconnect with Bengal. Now, Modi ji himself opens BJP's Pandora box of gimmicks! pic.twitter.com/xyyObaWfNY
साथ ही मीडिया पर निशाना साधते हुए कहा कि गलत खबरें न छापें। लेकिन स्थानीय सूत्रों का कहना है कि ये दोनों जल्द अलग हो सकते हैं। इसके लिए निखिल ने शुरुआत करते हुए तलाक का नोटिस भेजा है। हालांकि इसके पीछे का पुख्ता कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है।
नुसरत जहां और निखिल आनंद की शादी को मुश्किल से 2 साल ही हुए हैं। 2019 में दोनों ने अंतरधार्मिक विवाह किया था। तब नुसरत की शादी ने कई मायनों में वाहवाही बटोरी थी दूसरी तरफ कड़ी आलोचना भी झेली थी। इसके बाद भी संसद से लेकर सड़क तक वे चर्चा में बनीं रहीं।
नुसरत जहां अभिनेत्री के तौर पर काम कर चुकी हैं। इसके अलावा वे पश्चिम बंगाल की बशीरहाट सीट से संसद में प्रतिनिधित्व करती हैं। उन्हें मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का नजदीकी भी माना जाता है। वे लोकसभा चुनाव 2019 से ठीक पहले तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो गई थीं और जीत दर्ज की थी। वहीं निखिल जैन कोलकाता में ही बिजनेस करते हैं।