फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पति संग छुट्टियां मनाने मालदीव पहुंचीं शिल्पा शेट्टी, तस्वीरें देख नहीं होगा उम्र का अंदाजा

Wed, 24 Feb 2021 03:30 PM IST
अमरीन हुसैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अमरीन हुसैन Updated Wed, 24 Feb 2021 03:30 PM IST
विज्ञापन
Shilpa shetty enjoying vacation in Maldives, shares pictures with Husband
शिल्पा शेट्टी, राजकुंद्रा - फोटो : Insatagram- @theshilpashetty

अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी कभी अपनी शानदार फोटोज तो कभी वीडियो शेयर कर हमेशा चर्चा में बनी रहती हैं। अब वह मालदीव में पति राज कुंद्रा के साथ अपना हॉलिडे मना रही हैं। मालदीव से राज कुंद्रा और शिल्पा लगातार तस्वीरें और वीडियो शेयर कर रहे हैं, जिसे फैंस काफी पसंद भी कर रहे हैं। इन तस्वीरों में गौर करने वाली बात है कि शिल्पा का स्टाइल देखकर उनकी उम्र का अंदाजा तो बिल्कुल नहीं लगाया जा सकता है।

Shilpa shetty enjoying vacation in Maldives, shares pictures with Husband
राज कुंद्रा, शिल्पा शेट्टी - फोटो : Insatagram- @rajkundra9

राज कुंद्रा ने ब्रेकफास्ट का एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वो 'पावरी होरी है' मीम का मजा लेते नजर आए। ब्रेकफास्ट के दौरान बनाए गए इस वीडियो में वे कह रहे हैं- 'ये हमारा ब्रेकफास्ट है, ये हमारा व्यू है, और ये हमारी पावरी होरी है'। वीडियो में देखा जा सकता है कि कपल अपने दोस्तों संग बैठे खूबसूरत नजारों के बीच नाश्ते का आनंद ले रहे हैं।

Shilpa shetty enjoying vacation in Maldives, shares pictures with Husband
शिल्पा शेट्टी, राजकुंद्रा - फोटो : Insatagram- @rajkundra9

शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा मुंबई की भागदौड़ से दूर मालदीव में क्वालिटी टाइम बिता रहे हैं। वहीं मीम की बात करें तो फैन्स को भी इस जोड़े का ये वर्जन बहुत पसंद आ रहा है। दरअसल पाकिस्तानी सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर दनानीर मोबीन ने ये ट्रेंड शुरू किया जो अब पूरे भारत समेत कई जगहों पर वायरल हो रहा है और लोग खूब मजे लेकर अपना वर्जन निकाल रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Shilpa shetty enjoying vacation in Maldives, shares pictures with Husband
शिल्पा शेट्टी - फोटो : Insatagram- @theshilpashetty

शिल्पा शेट्टी ने एक स्लो मोशन वीडियो भी शेयर किया है, जिसमें वह मालदीव की रेत पर नंगे पांव दौड़ती नजर आईं। शिल्पा को समंदर काफी पसंद है और राज कुंद्रा ने भी कहा है कि मालदीव उनके फेवरेट हॉलिडे डेस्टिनेशन में से एक है। शिल्पा शेट्टी ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा है 'हॉलिडेज ऐसे होने चाहिए'। बता दें कि हाल ही में एक पोस्ट के जरिए शिल्पा शेट्टी ने समुद्र किनारे छुट्टियां बिताने की ख्वाहिश जताई थी।

विज्ञापन
Shilpa shetty enjoying vacation in Maldives, shares pictures with Husband
शिल्पा शेट्टी - फोटो : Insatagram- @theshilpashetty

वहीं, राज कुंद्रा ने शिल्पा शेट्टी के साथ इस वकेशन की कुछ लेटेस्ट तस्वीरें शेयर की हैं। राज कुंद्रा ने शिल्पा शेट्टी के साथ अपनी इन तस्वीरों को शेयर करते हुए लिखा है, 'अपने प्यार के साथ इस जन्नत में।' इन तस्वीरों में शिल्पा और राज समंदर किनारे पोज देते दिख रहे हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed