विजय देवरकोंडा की फिल्म 'लाइगर' सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म का निर्माण करण जौहर के प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले हुआ था और इसी वजह से इस फिल्म को बायकॉट का सामना करना पड़ा। काफी समय से ट्विटर पर हैशटैग 'बायकॉट लाइगर' ट्रेंड पर रहा था। हालांकि, विजय देवरकोडा ने बायकॉट गैंग को सख्त जवाब देते हुए कहा था कि कौन रोकेगा देख लेंगे। अभिनेता का यह बयान थियेटर मालिक मनोज देसाई को बिल्कुल भी पसंद नहीं आया था और उन्होंने अभिनेता को घमंडी बता दिया था और अब विजय ने मनोज देसाई से मुलाकात की है।
Liger: विजय देवरकोंडा के बयान से भड़के थिएटर मालिक ने सुनाई थी खरी खोटी, अब एक्टर ने की मुलाकात
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल, विजय देवरकोंडा ने बीते दिन मनोज देसाई से मुलाकात की, जो गैटी गैलेक्सी और मराठा मंदिर सिनेमा के मालिक हैं। दोनों की मुलाकात की एक तस्वीर आंध्रा बॉक्स ऑफिस ने ट्विटर अकाउंट पर शेयर की गई है। इस तस्वीर में दोनों को एक साथ देखकर कहा जा सकता है कि मनोज देसाई अब विजय देवरकोंडा से नाराज नहीं हैं। इस तस्वीर के साथ ट्विटर पर लिखा, 'विजय देवरकोंडा ने मनोज देसाई से मुलाकात की और बहिष्कार/ओटीटी मुद्दों (जिन्हें कथित तौर पर संदर्भ से बाहर किया गया है) के बारे में उनकी हालिया टिप्पणियों पर खेद व्यक्त किया। वह कल दुबई में एशिया कप में लाइगर का प्रचार करेंगे।'
#Liger :#VijayDeverakonda met Mumbai Exhibitor #ManojDesai and expressed regret about his recent comments about the Boycott/OTT Issues (which are allegedly taken out of context). He will be promoting Liger in Dubai tomorrow at #AsiaCup (Courtesy - Filmi Fever) pic.twitter.com/Xa78C1lBEf
बता दें कि विजय देवरकोंडा ने अपनी फिल्म 'लाइगर' के हो रहे बायकॉट पर तीखा बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि हम लोगों ने इस फिल्म को बड़े ही दिल से बनाया है। मुझे इस बात का भरोसा है कि मैं सही हूं और डर की यहां कोई जगह नहीं है। इतना सब हासिल करने के बाद मुझे नहीं लगता है कि डरने की जरूरत है। मां का आशीर्वद है, लोगों का प्यार है, भगवान का हाथ है, अंदर आग है, कौन रोकेगा देख लेंगे।
विजय देवरकोंडा की फिल्म 'लाइगर' के लिए कहा जा रहा था कि यह फिल्म आते ही बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा देगी। लेकिन धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तली बनी यह फिल्म खास कलेक्शन नहीं कर रही है। फिल्म ने 16 करोड़ रुपये की ओपनिंग की थी। इसके बाद दूसरे दिन यानी शुक्रवार को 'लाइगर' ने 7.70 करोड़ की कमाई की। वहीं, तीसरे दिन फिल्म ने लगभग 6.95 करोड़ रुपये की कमाई की और अब तक फिल्म की कुल कमाई लगभग 30.35 करोड़ रुपये हुई है।