{"_id":"62fa7ddd165b254dba02a0d1","slug":"liger-actor-vijay-deverakonda-rejected-karan-johar-bollywood-movie-offer-after-arjun-reddy-for-this-reason","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Vijay Deverakonda: विजय देवरकोंडा ने इस वजह से ठुकरा दी थी करण जौहर की पहली फिल्म, बोले- उस वक्त मैं...","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Vijay Deverakonda: विजय देवरकोंडा ने इस वजह से ठुकरा दी थी करण जौहर की पहली फिल्म, बोले- उस वक्त मैं...
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: ज्योति राघव
Updated Mon, 15 Aug 2022 10:50 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
विजय देवरकोंडा, करण जौहर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
हर बड़ा स्टार करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शंस के बैनर तले बनी फिल्म में काम करने का सपना संजोता है। मगर, कुछ स्टार्स ऐसे भी हैं, जिन्होंने करण जौहर की फिल्म के ऑफर को रिजेक्ट करने में देर नहीं लगाई। इनमें एक नाम साउथ सुपरस्टार विजय देवरकोंडा का भी है। हाल ही में उन्होंने इस बात को लेकर दिलचस्प खुलासा किया है। विजय देवरकोंडा इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'लाइगर' को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म के प्रमोशन में एक्टर कोई कमी नहीं छोड़ रहे। इस दौरान उनसे कई दिलचस्प सवाल भी पूछे जा रहे हैं, जिनका जवाब वह बेधड़क होकर दे रहे हैं।
2 of 4
विजय देवरकोंडा
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि विजय देवरकोंडा हाल ही में 'लाइगर' के प्रमोशन के सिलसिले में हैदराबाद पहुंचे और यहां एक मीडिया बातचीत में शामिल हुए। इस दौरान विजय देवरकोंडा ने कई मजेदार सवालों के जवाब भी दिए। उन्होंने इस बात का भी खुलासा किया कि वह करण जौहर की बॉलीवुड फिल्म का ऑफर ठुकरा चुके हैं। साथ ही इसकी वजह भी स्पष्ट की।
3 of 4
विजय देवरकोंडा
- फोटो : सोशल मीडिया
बातचीत के दौरान एक्टर ने बताया कि उन्होंने अपना पहला बॉलीवुड प्रोजेक्ट ठुकरा दिया था! यह फिल्म किसी और ने नहीं, बल्कि करण जौहर ने उन्हें ऑफर की थी। विजय देवरकोंडा ने कहा, 'फिल्म 'अर्जुन रेड्डी' देखने के बाद करण जौहर ने मुझे बॉलीवुड फिल्म ऑफर की थी। लेकिन, उस वक्त मैं रेडी नहीं था और अब हम 'लाइगर' के जरिए एक साथ आ रहे हैं। यह एक पैन इंडिया फिल्म है।' विजर देवरकोंडा ने करण जौहर की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने हर जगह हमारा भरपूर साथ दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
लाइगर
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि पैन इंडिया फिल्म 'लाइगर' आगामी 25 अगस्त को रिलीज हो रही है। करण जौहर इसके को-प्रोड्यूसर हैं। गौरतलब है कि विजय देवरकोंडा के अपोजिट इस फिल्म में बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे नजर आएंगी। दर्शकों के बीच इस फिल्म का जबरदस्त क्रेज है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।