फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Liger Advance Booking Report: एडवांस बुकिंग के 24 घंटे में लाइगर ने मचाया धमाल, हिंदी में दिखा पाएगी कमाल?

Sun, 21 Aug 2022 07:23 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Sun, 21 Aug 2022 07:23 PM IST
विज्ञापन
Liger Advance Booking Report vijay deverakonda and ananya pandey film strong start
लाइगर - फोटो : सोशल मीडिया

विजय देवरकोंडा और अनन्या पांडे की आने वाली फिल्म 'लाइगर' इन दिनों काफी चर्चा में है। इस फिल्म के जरिए विजय देवरकोंडा बॉलीवुड में डेब्यू के लिए पूरी तरीके से तैयार हैं। वहीं अनन्या पांडे इस फिल्म के जरिए साउथ में डेब्यू कर रही हैं। इस फिल्म के जरिए विजय देवरकोंडा एक पैन इंडिया स्टार बन जाएंगे। इस समय विजय और अनन्या पांडे की फिल्म 'लाइगर' की एडवांस बुकिंग शुरू हो गई है। इसी बीच ट्विटर पर  #बायकॉट लाइगर ट्रेंड कर रहा है। तो चलिए जानते हैं एडवांस बुकिंग में इस फिल्म ने अब तक कितनी कमाई की है। 

Liger Advance Booking Report vijay deverakonda and ananya pandey film strong start
फिल्म ‘लाइगर’ - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

25 अगस्त को सिनेमाघरों में तमिल, कन्नड और मलयालम भाषा में रिलीज हो रही फिल्म लाइगर की एडवांस बुकिंग जोरों पर चल रही है। फिल्म की एडवांस बुकिंग देखकर ऐसा लग रहा है कि लाइगर सिनेमाघरों में धमाल मचा सकती है। पुरी जगन्नाथ के निर्देशन में बनी इस फिल्म को सिनेमाघरों में आने में महज चार दिनों का समय बचा है। एडवांस बुकिंग के मामले में तेलुगू दर्शकों को ध्यान में रखते हुए हैदराबाद में फिल्म की कमाई पर ज्यादा जोर दिया जा रहा है।

Liger Advance Booking Report vijay deverakonda and ananya pandey film strong start
लाइगर - फोटो : social media

प्लान के मुताबिक मेकर्स ने सीमित जगह और सीमित शोज को लेकर टिकटों की बिक्री शुरू की है। ऐसे में मेकर्स की कोशिश यही है कि एडवांस बुकिंग में फिल्म ज्यादा से ज्यादा कमाई कर ले। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक लाइगर ने पहले 24 घंटे के भीतर अब तक 34 हजार टिकटों की बिक्री कर ली है, जो अब तक का अच्छा रिकॉर्ड माना जा रहा है। तेलुगू वर्जन की बात करें तो फिल्म ने पहले दिन की एडवांस बुकिंग से अब तक 60 लाख रुपये का कलेक्शन कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Liger Advance Booking Report vijay deverakonda and ananya pandey film strong start
लाइगर - फोटो : insta

लाइगर के हिंदी वर्जन की बात करें तो एडवांस टिकट बिक्री  के मामले में फिल्म ने पांच लाख रुपये की कमाई की है। वहीं कुल ओपनिंग डे कलेक्शन 65 लाख रुपये रहा है। एडवांस बुकिंग के मामले में लाइगर की इतनी टिकट बिक्री को बेहद शानदार माना जा रहा है। विजय देवरकोंडा की फिल्म के लिए ये एक अच्छा संकेत भी है। लेकिन हिंदी वर्जन में फिल्म की कमाई को लेकर अभी संशय बना हुआ है, क्योंकि इस फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर बायकॉट चल रहा है। बॉलीवुड में बायकॉट को लेकर फैंस ने कई बड़े सितारों की फिल्मों को धूल चटा दी है, ऐसे में फिल्म हिंदी में कितनी कमाई करती है, ये देखना दिलचस्प होगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed